{"_id":"653ab1a538dc9fc5690d0549","slug":"nari-shakti-vandan-act-will-accelerate-the-development-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-275044-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: महिलाओं के विकास को गति देगा नारीशक्ति वंदन अधिनियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: महिलाओं के विकास को गति देगा नारीशक्ति वंदन अधिनियम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने महिला आरक्षण बिल संसद में पारित होना एक बड़ी उपलब्धि है। कहा कि अधिनियम पारित होने से महिला सशक्तिकरण को बल मिला है।
बृहस्पतिवार को माजरी ग्रांट में आयोजित किए गए नारीशक्ति वंदन अधिनियम महिला सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि अधिनियम को पारित होने का संपूर्ण श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। कहा कि लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भाजपा लंबे समय से प्रयासरत रही है।
विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं को पूरा सम्मान मिल रहा है। सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री गीता रावत, जिला अध्यक्ष कविता शाह और अंजलि नैथानी ने कहा कि कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर सरकार ने नया इतिहास बनाया है।
विज्ञापन
सम्मेलन में भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा, राजकुमार राज, चंद्रभान पाल, आशा सेमवाल, रिंकी राणा, पंकज रावत, शिवप्रसाद सती, सुंदरदास, दीक्षा, रश्मि, चंद्रकला, लक्ष्मी गुरुंग, रजनी, गायत्री, संतोष देवी आदि मौजूद रहे।