{"_id":"60300ea98ebc3ee9771a7c27","slug":"naina-and-sanjay-remain-the-overall-champions-rishikesh-news-drn3713286166","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला में नैना और पुरुष वर्ग में सजय रहे ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला में नैना और पुरुष वर्ग में सजय रहे ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
ऋषिकेश। उत्तराखंड पर्यटन विभाग के सहयोग से द एडवेंचर स्पोर्ट्स सोसायटी ऑर्गेनीज तपोवन की ओर से फूलचट्टी आश्रम के समीप गोल्फ कोर्स रैपिड में आयोजित तीन दिवसीय गंगा कयाक फेस्टिवल का समापन हो गया। फेस्टिवल में महिला वर्ग में नैना अधिकारी और पुरुष वर्ग में संजय राणा ओवर आल चैंपियन रहे। इसके साथ ही दोनों प्रतिभागी बेस्ट इंडियन पैडलर से सम्मानित हुए।
शुक्रवार को फेस्टिवल के अंतिम दिन महिला, पुरुष बोटर क्रॉस और बिग्गिनर प्रतियोगिता आयोजित हुई। पुरुष बोटर क्रॉस में भारत के मनीष रावत प्रथम, नेपाल के सुमन तमांग द्वितीय और भारत के अमित थापा तृतीय रहे। महिला वर्ग में भारत की नैना अधिकारी प्रथम, निधि भारद्वाज और प्रियंका राणा टाई में द्वितीय रही। बिग्गिनर कैटेगरी में अमर, अर्जुन थापा द्वितीय, अंकित तृतीय और राहुल ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को सोसायटी की ओर से पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर अध्यक्ष भीम सिंह, सचिव हरेंद्र रावत, विशाल भंडारी और संदीप राणा आदि मौजूद थे।