फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Nadda strongly welcomed at the border of Haridwar and Rishikesh

हरिद्वार और ऋषिकेश की सीमा पर नड्डा का जोरदार स्वागत

Sun, 06 Dec 2020 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Nadda strongly welcomed at the border of Haridwar and Rishikesh
राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में पहाड़ी वाद्य यंत्र। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरिद्वार में महामंडलेश्वरों की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर वार्ता के बाद सुबह द्रोण नगरी देहरादून के लिए रवाना हो गए। इस दौरान नेपाली फार्म तिराहे और इसके आसपास तीर्थनगरी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान भी भाजपा नेता गुटों में बंटे नजर आए। जेपी नड्डा कार में बैठकर ही बंद शीशे से सबका अभिवादन स्वीकार कर देहरादून के लिए निकल गए।
विज्ञापन

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम की ऋषिकेश विधानसभा संयोजक मेयर अनिता ममगई के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया। हरिद्वार से 8:30 बजे प्रस्थान करने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर रायवाला, सत्यनारायण मंदिर, नेपाली फार्म, छिद्दरवाला में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान उन पर पुष्प वर्षा भी की गई।शनिवार की सुबह 10 बजे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सड़क मार्ग से हरिद्वार से देहरादून के लिए रवाना हो गए। नेपाली फार्म में कार्यकर्ताओं के हजूम के बीच उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

मेयर अनिता ममगाई ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को वाहन पर ही पुष्पत गुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया। मेयर अनिता ममगाई ने बताया कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष के देहरादून रवाना होने से पूर्व जिस प्रकार अभूतपूर्व जोश भाजपा कार्यकर्ताओं में देखने को मिला है, उससे तय है कि तमाम कार्यकर्ता मिशन 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ फिर से सत्ता पर काबिज होने के लिए कमर कस चुके हैं। इस अवसर पर राज्यमंत्री कृष्ण कुमार सिंघल, विधानसभा अध्यक्ष के विशेषकार्य अधिकारी ताजेंद्र सिंह नेगी, देवेंद्र नेगी, पीयूष अग्रवाल, राजेश थपलियाल, कौशल बिजलवाण, श्यामपुर मंडल के मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, ऋषिकेश मंडल के अध्यक्ष दिनेश सती, वीर भद्र मंडल के अध्यक्ष अरविंद चौधरी, जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, प्रदीप दशमाना, राजेश जुगलान, रवि शर्मा, रामरतन रतूड़ी, कमला नेगी, कविता शाह, अमर छेत्री, शिव कुमार गौतम, सौबन कैंतूरा, भगवान सिंह महर, अनीता राणा रीना शर्मा, दिव्या बज्ञ्ैलवाल, रीना रागड, अनीता प्रदान, सुमित सेतठी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भगवा गुब्बारे से राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में खड़े भाजपाई।

भगवा गुब्बारे से राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में खड़े भाजपाई।- फोटो : RISHIKESH

डोईवाला बाजार में भाजपा अध्यक्ष के स्वागत में पहाड़ी भेष भूषा में सजी महिलाएं।

डोईवाला बाजार में भाजपा अध्यक्ष के स्वागत में पहाड़ी भेष भूषा में सजी महिलाएं।- फोटो : RISHIKESH

 भाजपाईयों को अभिनंदन स्वीकारते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।

भाजपाईयों को अभिनंदन स्वीकारते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।- फोटो : RISHIKESH

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पुष्पगुच्छ भेंट करते विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पुष्पगुच्छ भेंट करते विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल।- फोटो : RISHIKESH

नेपालीफार्म तिराहे में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत करते भाजपाई।

नेपालीफार्म तिराहे में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत करते भाजपाई।- फोटो : RISHIKESH

जेपी नड्डा से मुलाकात करतीं मेयर अनिता ममगाईं।

जेपी नड्डा से मुलाकात करतीं मेयर अनिता ममगाईं।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed