फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   muslim girl reading hindu religious text

परिजनों को हिंदू धर्मग्रंथों का अनुवाद सुनाती है मुसलिम युवती

Mon, 30 Nov 2015 01:50 AM IST
हेमवती नंदन भट्ट/अमर उजाला, ऋषिकेश
हेमवती नंदन भट्ट/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Mon, 30 Nov 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
muslim girl reading hindu religious text
ऋषिकेश। सभी हिंदू धर्मग्रंथ संस्कृत में वर्णित हैं। इनके संदेश को संस्कृत के ज्ञान के बिना नहीं जाना जा सकता। लिहाजा मुझे इस भाषा के प्रति लगाव हुआ। मैंने इसे सीखा और इसी विषय में बीएड भी किया। वैसे भी संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है, जीवन में हर मोड़ पर हमें संस्कृत की जरूरत पड़ती है। यह कहना है देववाणी संस्कृत भाषा में गहरी रुचि रखने वाली मुसलिम समुदाय से जुड़ी सोनी निशा का।
विज्ञापन


सोनी निशा का कहना है उन्हें वेदों का अध्ययन और उनके सारतत्व को जानना अच्छा लगता है। संस्कृत के प्रति जिज्ञासा बढ़ी तो कक्षा नौ से ही पढ़ना शुरू किया। बीए तक रेग्युलर संस्कृत को पढ़ा। एमए संस्कृत में दाखिला लेना चाहती थीं, मगर ऋषिकेश पीजी कॉलेज में परास्नातक में यह विषय नहीं है। संस्कृत से प्राइवेट एमए कर रही हैं।
विज्ञापन


सोनी निशा के देववाणी संस्कृत के प्रति रुचि को इस तरह से भी समझा जा सकता है कि कुरुक्षेत्र विवि से बीएड में खासतौर पर संस्कृत विषय को चुना। वह साल 2014 में बीएड कर चुकी हैं। सोनी निशा बताती हैं कि नवीं कक्षा में हमारे संस्कृत शिक्षक वंशीधर पोखरियाल बेहद सलीके से इसे पढ़ाते थे, उनके पढ़ाने के ढंग से सोनी की संस्कृत में रुचि बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 फीसदी अंक मिले तो करेंगी पीएचडी
ऋषिकेश। सोनी निशा बताती हैं कि एमए संस्कृत फाइनल ईयर के पेपर दिए हैं। यदि उन्हें 60 प्रतिशत अंक मिले तो इस विषय में पीएचडी करने का मन है। वह संस्कृत को कॅरियर बनाना चाहती हैं। इस भाषा को जानने का लाभ लोगों को संस्कृत में वर्णित धर्मग्रंथों का संदेश बांटने में देना चाहती हैं।

परिजनों को रामायण, महाभारत का अनुवाद सुनाया

ऋषिकेश। सोनी बताती हैं कि संस्कृत विषय लेने पर शुरुआती दौर में उन्हें अपने घर में ही विरोध झेलना पड़ा। नाते रिश्तेदार भी संस्कृत सीखने, बोलने पर ताने देते थे। कई दफा उनसे बहस भी हो जाती थी। संस्कृत पढ़नी आ गई तो परिजनों को रामायण और भगवद्गीता के श्लोकों का हिंदी में अनुवाद सुनाया। वह धर्मग्रंथों के संदेश से काफी प्रभावित हुए और उन्हें भी संस्कृत विषय में रुचि होने लगी। कहती हैं अब वह मेरे संस्कृत भाषा के प्रेम का विरोध नहीं करते।


सीएम कर चुके सम्मानित
सोनी निशा को बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने के लिए अमर उजाला द्वारा विश्व महिला दिवस पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हरीश रावत सम्मानित कर चुके हैं। वह कक्षा दस में पढ़ने के दौरान से बच्चों को निशुल्क शिक्षा देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed