फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Municipality Munikireti in the race for three stars

थ्री स्टार की दौड़ में नगर पालिका मुनिकीरेती

Tue, 17 Aug 2021 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Municipality Munikireti in the race for three stars
ऋषिकेश। ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) के बाद अब नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला थ्री स्टार में दौड़ लगा रही है। सब कुछ ठीक रहा तो अगस्त के अंत तक पालिका पर थ्री स्टार लग जाएगा। इसके लिए भारत सरकार की टीम ने पालिका का सर्वे कर लिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका मुनिकीरेती पहले ही ओडीएफ मुक्त है। इसके अलावा पालिका को स्वच्छता के क्षेत्र में डबल प्लस रैंक से भी सम्मानित किया जा चुका है। अब नगर पालिका शहर में स्टार रेटिंग की दौड़ लगा रही है। इस दौड़ में पूरे प्रदेश से नगर निगम देहरादून, नगर निगम रुड़की और नगरपालिका मुनिकीरेती ढालवाला शामिल है। नगरपालिका मुनिकीरेती के अधिशासी अधिकारी बद्रीप्रसाद भट्ट ने बताया कि फरवरी 2021 में भारत सरकार की टीम पालिका में सर्वे के लिए आई थी। थ्री स्टार के मानकों पर खतरा उतरने के लिए टीम ने स्वच्छता, कूड़ा निस्तारण आदि बिंदुओं पर सर्वे किया। कहा इस दौड़ में पूरे प्रदेश में दो नगर निगम के साथ एक उनकी पालिका भी है। सब कुछ ठीक रहा तो इस महीने के अंत में उनकी पालिका को थ्री स्टार मिल जाएगा।
विज्ञापन

क्या है थ्री स्टार
ऋषिकेश। जिस तरह से बड़े-बड़े होटलों को स्टार का दर्जा प्राप्त होता है ठीक उसी प्रकार से स्वच्छता के क्षेत्र में भारत सरकार की ओर से नगर निगम, पालिका और नगर पंचायत को यह सम्मान दिया जाता है। इस सम्मान के लिए भारत सरकार की टीम सर्वे करती है। मानकों पर खरा उतरने के बाद ही उन्हें थ्री स्टार से नवाजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका को मिले हैं कई सम्मान
ऋषिकेश। स्वच्छता के क्षेत्र में नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला को अटल निर्मल नगर और मुख्यमंत्री निर्मल नगर से चार बार पुरस्कृत किया जा चुका है। जिसमें पालिका को लाखों रुपये की धनराशि का चैक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed