फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Municipal sanitation system falters due to irregular garbage collection

Rishikesh News: कूड़ा उठान नियमित नहीं होने से चरमराई पालिका की सफाई व्यवस्था

Tue, 21 Jul 2026 08:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
Municipal sanitation system falters due to irregular garbage collection
जौलीग्रांट। नगर पालिका डोईवाला के सभासदों द्वारा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और मार्गों पर पसरे अतिक्रमण की समस्या को लेकर नगर पालिका प्रशासन से मुलाकात की गई। वार्ड नंबर सात के सभासद राजेश भट्ट ने पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी और अधिशासी अधिकारी एमएल शाह से मिलकर नियमित कूड़ा उठान की समस्या से अवगत करवाया गया। सभासद ने कहा कि सड़कों पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। दुर्गा चौक से बड़ोवाला इंटर कॉलेज तक कई जगह लोगों द्वारा सड़क तक रैंप बना दिए गए हैं। जिससे बरसात का पानी कॉलोनी के मकानों में घुस रहा है। विस्थापित दुर्गा चौक, कंडल, शहीद द्वार वाली रोड पर बरसाती पानी के नालों पर भी अतिक्रमण पसरा है। जिस कारण नालियों की सफाई नहीं हो पाती है। पानी बहने से सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं। सड़कों से अतिक्रमण हटाकर बंद नालियों को खोला जाना चाहिए। संबंधित ज्ञापन भी सौंपा गया। ईश्वर रौथाण, विनीत राजपूत, गौरव मल्होत्रा, राकेश डोभाल, प्रकाश कोठारी, अवतार सैनी, अमित कुमार, रियासत अली, कपिल, अमित सैनी, सुरेश सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed