फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Municipal corporation caught 12 quintal polythene disposals

नगर निगम ने 12 कुंतल पॉलिथीन, डिस्पोजल पकड़ी

Thu, 08 Oct 2020 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation caught 12 quintal polythene disposals
पॉलिथीन के खिलाफ चलाया गए अभियान में जब्त की गई पॉलिथीन। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। नगर निगम की ओर से रेलवे रोड पर पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दो दुकानों से दो कुंतल पॉलिथीन और 10 कुंतल डिस्पोजल, थर्माकोल जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान व्यापारियों ने विरोध किया, लेकिन निगम कर्मचारियों की सख्ती के सामने उनकी एक नहीं चली।
विज्ञापन

बुधवार को नगर निगम की टीम ने रेलवे पर पॉलिथीन डिस्पोजल के दो होलसेल व्यापारियों की दुुकान पर छापा मारा। इस दौरान दुकान से दो कुंतल प्रतिबंधित पॉलिथीन और 10 कुंतल डिस्पोजल, गिलास और प्लास्टिक की प्लेट पकड़ी गई। कार्रवाई के दौरान दुकानदार विरोध करने लग गए। दुकानदारों का कहना था कि शासन की ओर से लॉकडाउन के दौरान पॉलिथीन का प्रयोग करने के लिए शासनादेश जारी किया गया था। इसलिए वे पॉलिथीन बेच रहे हैं। जबकि कर्मचारियों का कहना था कि अब अनलॉक शुरू हो गया है। पॉलिथीन प्रयोग बंद है। पॉलिथीन के खिलाफ कार्रवाई की सूचना के बाद अन्य व्यापारी भी अपना गोदाम बंद कर चलते बनें। वहीं जो परचून व्यापारी पॉलिथीन पर ग्राहकों को सामान दे रहे थे। उन्होंने ने भी वह पॉलिथीन बैग काउंटर से हटाकर कहीं छुपा दिए।
विज्ञापन

सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने कहा कि कार्रवाई के दौरान व्यापारी विरोध कर रहे थे। पॉलिथीन को जब्त कर ट्रैक्टर में भरकर नगर निगम लाया गया। उन्होंने बताया कि कुछ अन्य क्षेत्रों में भी पॉलिथीन के प्रयोग होने की सूचना आ रही है, उन क्षेत्रों में जांच कराई जा रही है जल्द ही वहां भी छापा मारकर पॉलिथीन डिस्पोजल जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
नगर निगम की टीम की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। दो कुंतल पॉलिथीन और 10 कुंतल डिस्पोजल थर्माकोल के गिलास, प्लेट जब्त की गई हैं। कुछ अन्य क्षेत्रों में भी पॉलिथीन के प्रयोग होने की शिकायतें आ रहीं हैं। जल्द ही वहां पर भी छापा मारकर पॉलिथीन जब्त की जाएगी।
- नरेंद्र सिंह क्वीरियाल, मुख्य नगर आयुक्त
- फोटो-
दिन में जब्त किया सामान, शाम को फिर सजी दुकान
निगम की टीम ने जब्त किया था कई दुकानदारों का सामान
बुधवार शाम होते-होते चेतावनी का असर खत्म, फिर सड़क पर सजा सामान
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। तीर्थनगरी की व्यस्तम सड़क रेलवे रोड पर भी नगर निगम की टीम ने बुधवार को अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानदारों ने सड़क पर ही सामान सजा रखा था, जिसे निगम टीम ने जब्त कर लिया।

इस दौरान अंबेडकर चौक के पास स्थित एक हांडी-दाल वाले का सामान भी जब्त किया गया और फिर सड़क पर दुकान न लगाने की चेतावनी दी गई। लेकिन शाम होते-होते होटल वाले फिर से अपना सामान सड़क पर सजा दिया। बाकायदा बड़ी सी मेज लगाकर उसमें हांडी दाल सजाई गई है। इसके अलावा भट्टी भी सड़क पर ही लगाई गई है। इसी तरह कई अन्य ठेली-खोमचे वाले और दुकान के बाहर सामान लगाने वाले कई दुकानदारों को चेतावनी दी गई थी, लेकिन बुधवार शाम तक इसका असर खत्म हो गया। कई दुकानदारों ने फिर से सड़क पर अपना सामान सजा दिया। इधर, मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल का कहना है कि अतिक्रमण करने वाले किसी भी दुकानदार को बक्सा नहीं जाएगा। निगम का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed