{"_id":"e92da9089f588b5cec7b98aecb7871ac","slug":"mr-uttrakhand-pratap-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की के प्रताप बने मिस्टर उत्तराखंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की के प्रताप बने मिस्टर उत्तराखंड
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Sun, 03 Jan 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईडीपीएल स्थित कम्यूनिटी सेंटर में उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित मिस्टर उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में रुड़की के प्रताप को मिस्टर उत्तराखंड चुना गया। जबकि, रवींद्र कुमार द्वितीय और दीप लोहानी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
शनिवार को मुख्य अतिथि अजय बिष्ट ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के 50 से 55 किग्रा भारवर्ग में नवीन प्रथम, शाहमीद द्वितीय और अब्दुल तृतीय स्थान पर रहे। 56 से 60 किग्रा भारवर्ग में अरुण प्रथम, चरणजीत द्वितीय और अक्षय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
61 से 65 किग्रा भारवर्ग में विवेक प्रथम, संदीप राणा द्वितीय और शराफत अली ने तृतीय स्थान हासिल किया। 66 से 70 किग्रा भारवर्ग में प्रताप प्रथम, विशाल तोमर द्वितीय और शरीक तृतीय रहे। 70 से 75 किग्रा भारवर्ग में प्रताप शर्मा प्रथम और विशाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
इसी तरह 75 से 80 किग्रा भारवर्ग में दीप लोहानी प्रथम, पंकज द्वितीय और पार्कर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता अपने नाम की। इस मौके पर विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल, दर्जाधारी राज्य मंत्री अनीता वशिष्ठ, आईडीपीएल महाप्रबंधक जेएस वेदी, कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सजवाण, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गोविंद अग्रवाल, राजीव थपलियाल, केके पालीवाल, इंद्रकुमार गोदवानी, डी. राकेश विरमानी, संजीव चौहान, अशोक रावत आदि मौजूद थे।