फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Movement of people started in Jakhan river

जाखन नदी में लोगों की पैदल आवाजाही शुरू

Fri, 03 Sep 2021 01:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Movement of people started in Jakhan river
ऋषिकेश। जाखन नदी में लोनिवि की ओर से ह्यूम पाइप डालने के बाद लोगों की पैदल आवाजाही शुरू हो गई है। वहीं पेट्रोल पंप की साइड भी रोड बना दी गई है। 125 मीटर तटबंध बनकर तैयार हो गया है। घमंडपुर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन

27 अगस्त को रानीपोखरी स्थित जाखन नदी में मोटरपुल ढहने के बाद लोनिवि की ओर से वैकल्पिक मार्ग (काजवे)बनाया जा रहा है। मार्ग के निर्माण के लिए लोनिवि ऋषिकेश की ओर से पेट्रोल पंप की ओर से कच्चा मार्ग को पूरा बना दिया गया है। सिंचाई विभाग के उपखंड अधिकारी अनुभव नौटियाल ने बताया कि अभी तक 125 मीटर तटबंध बनकर तैयार हो गया है। 20 मीटर तक तार वाले चेक डेम बनाए गए हैं। करीब 550 मीटर तटबंध और बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग की पेट्रोल की साइड ही तटबंध सुरक्षा का काम किया जाएगा। जबकि जौलीग्रांट की ओर से कटाव रोकने के लिए वन विभाग और लोनिवि काम करेंगे।
विज्ञापन

- घमंडपुर के रास्ते फर्राटा भर सकती सिटी बस
- आठ दिन से रानीपोखरी का अन्य स्थानों से संपर्क कटने के बाद शुक्रवार को रानीपोखरी डांडी तक संचालित होने वाली सिटी बसें घमंडपुर के रास्ते आ सकती है। रानीपोखरी के ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी ने बताया कि घमंडपुर में भारी और हल्के वाहनों के लिए नदी में रास्ता बना दिया गया है। इसकी सूचना सभी सिटी बस ऑपरेटरों को दी गई है। उनसे यह मांग की गई है कि देहरादून से रानीपोखरी डांडी आने वाली सिटी बसों को वाया घमंडपुर होकर रानीपोखरी डांडी तक चलाकर स्थानीय लोगों को राहत दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed