फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Mother's love and affection is the most amazing thing

मां का वात्सल्य और ममता दुनिया में सबसे अद्भुत : जया किशोरी

Tue, 03 Sep 2024 06:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 06:59 AM IST
विज्ञापन
Mother's love and affection is the most amazing thing
परमार्थ निकेतन गंगा तट पर आयोजित कथावाचक जया किशोरी की नानी बाई को मायरो कथा के दूसरे दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान किया। उन्होंने कहा कि कहा कि मां का वात्सल्य और ममता दुनिया में सबसे अद्भुत है। मां का मीठा-मीठा बोलना और उनकी ममता बच्चों को सुरक्षा व प्रेम का अहसास कराती है।
विज्ञापन




सोमवार को कथावाचक जया किशोरी ने नानी बाई को मायरो कथा के दौरान भक्ति की महिमा बताई। कहा कि एक भक्त का अपने ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास और प्रेम कितना मजबूत होता है, यही संदेश हमें नानी बाई को मायरो से मिलता है।
विज्ञापन


नरसी मेहता एक महान भक्त और संत थे। उन्होंने अपने जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना किया। लेकिन उनका प्रभु के प्रति विश्वास कभी नहीं डगमगाया। नरसी मेहता के पास धन की कमी थी और समाज व परिवार ने भी उनका कई बार तिरस्कार किया। लेकिन उनकी भक्ति और विश्वास ने उन्हें हमेशा मजबूत बनाए रखा। एक बार जब उनके पिता के श्राद्ध के लिए घी की आवश्यकता थी, तो भगवान कृष्ण ने स्वयं नरसी मेहता का रूप धारण कर घी लाकर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




उनकी बेटी नानी बाई की बेटी के विवाह में मायरा भरने के लिए उनके पास धन नहीं था। लेकिन भगवान कृष्ण ने उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर स्वयं मायरा भरा और विवाह को सफल बनाया। नरसी मेहता का जीवन एक प्रेरणा है कि सच्ची भक्ति और विश्वास से हम किसी भी कठिनाई को पार कर सकते हैं।

जया किशोरी ने एक अन्य प्रसंग सुनाया कि एक बार नरसी मेहता को एक धार्मिक आयोजन में आमंत्रित किया गया था। जहां उन्हें कीर्तन करना था। आयोजन के दौरान उपस्थित लोगों ने नरसी मेहता की भक्ति की परीक्षा लेने का निर्णय लिया।




उन्होंने नरसी मेहता से कहा कि यदि उनकी भक्ति सच्ची है, तो भगवान श्रीकृष्ण स्वयं उन्हें हार पहनाएंगे। नरसी मेहता ने भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना की और कीर्तन में लीन हो गए। उनकी भक्ति और प्रार्थना से प्रसन्न होकर भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं आकर नरसी मेहता के गले में हार डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed