{"_id":"6a675d40d2e23f10680cbc0c","slug":"mosquito-prevention-guidelines-are-ineffective-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-144271-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: मच्छरों से बचाव के निर्देश बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: मच्छरों से बचाव के निर्देश बेअसर
विज्ञापन
निजी विद्यालयों में बच्चे अब भी निक्कर, हाफ शर्ट और स्कर्ट पहनकर पहुंच रहे
यूनिफॉर्म नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई : भारती
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। बच्चों को डेंगू से बचाव के लिए निजी विद्यालय गंभीर नहीं दिख रहे हैं। जुलाई माह से छात्र-छात्राओं की यूनिफॉर्म में फुल पैंट और फुल कमीज अनिवार्य करने के निर्देश हैं, ताकि बच्चों को मच्छरों से बचाया जा सके। इसके बावजूद कई निजी विद्यालयों में बच्चे अब भी निक्कर, हाफ शर्ट और स्कर्ट पहनकर स्कूल पहुंच रहे हैं।
मानसून के साथ ही क्षेत्र में डेंगू और अन्य मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसे देखते हुए विद्यालयों को बच्चों की सुरक्षा के लिए यूनिफॉर्म में बदलाव करने के निर्देश हैं। निर्देश के पीछे उद्देश्य बच्चों के शरीर को अधिक-से-अधिक ढककर उन्हें मच्छरों के काटने से बचाना था लेकिन शहर के अधिकांश निजी स्कूलों निर्देशों की अनदेखी कर रहे हैं।
विद्यालयों में अभी भी छात्र निक्कर, हाफ कमीज आदि में आ रहे हैं। विद्यालयों की ओर से यूनिफॉर्म में बदलाव के लिए गंभीरता नहीं बरती जा रही है। जबकि लगातार हो रही बारिश से जहां-तहां जलभराव से डेंगू मच्छर के लार्वा पनप रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर के प्रत्येक वार्ड में सर्वे करने के साथ ही लार्वा भी नष्ट कर रही है।
विज्ञापन
-- -
डेंगू से बचाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से सख्त निर्देश हैं। इस संबंध में सभी विद्यालयों को अवगत कराया गया है। निर्देशों का पालन न करने वाले विद्यालयों का सख्त कार्रवाई की जाएगी। - पीएल भारती, जिला शिक्षाधिकारी प्राथमिक, देहरादून