Rishikesh News: शहीद सत्ये सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर पहुंचते ही रो पड़ा गांव, अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार में पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हुए अठुरवाला निवासी हवलदार सत्ये सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर उनके निवास अठुरवाला लाया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह मंजर देख सभी लोग भावुक हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार में पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हुए अठुरवाला निवासी हवलदार सत्ये सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर उनके निवास अठुरवाला लाया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह मंजर देख सभी लोग भावुक हो गए।
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार में पेट्रोलिंग के दौरान अठुरवाला निवासी हवलदार सत्ये सिंह बिष्ट (42) पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह बिष्ट बलिदान हो गए थे । वह मूल रूप से ग्राम जुराना, चंद्रबदनी खास पट्टी टिहरी गढ़वाल के रहने वाले थे। वर्तमान में वो पिछले सात साल से अठुरवाला में रह रहे थे। शुक्रवार दोपहर सेवा के अधिकारियों द्वारा बलिदान के परिजनों को सूचना दी गई कि सत्ये सिंह बिष्ट जम्मू कश्मीर में पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हो गए।
ये पढ़ें- Jollygrant: पेट्रोलिंग के दौरान जम्मू कश्मीर के तंगधार में बलिदानी हुए सत्ये सिंह बिष्ट, परिवार में पसरा मातम
उनके परिवार में उनकी पत्नी संगीता (42) पुत्री स्वाति बिष्ट, महक बिष्ट और पुत्र अयान बिष्ट हैं। बलिदानी के परिवार में दो बहन और एक भाई है।