फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Monkeys are attacking in Majri Grant, villagers worried

Rishikesh News: माजरी ग्रांट में हमलावर हो रहे बंदर, ग्रामीण परेशान

Sun, 01 Sep 2024 04:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Monkeys are attacking in Majri Grant, villagers worried
माजरी ग्रांट में बंदरों के उत्पात से ग्रामीण परेशान है। घरों और खेतों में नुकसान पहुंचाने के अलावा अब बंदर लोगों पर हमलावर हो रहे हैं।
विज्ञापन




बडकोट वन रेंज की सीमा से सटे माजरी ग्रांट के वार्ड 13 और 14 में इन दिनों बंदरों का समूह उत्पात मचा रहा है। शनिवार को ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान अनिल पाल के साथ बैठक कर समस्या के समाधान पर चर्चा की। ग्राम प्रधान अनिल पाल ने बताया कि बंदर क्षेत्र में लोगों का जीना दूभर कर रहे हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को काटने के लिए दौड़ रहे हैं। जिससे ग्रामीण दहशत में हैं।

ग्राम प्रधान ने बताया कि बंदरों ने प्रदीप पाल, कमल सिंह, रामदास और रमेश गोदियाल आदि पर हमला किया। जिससे ग्रामीणों में रोष और दहशत बन रही है। ग्रामीण सुरेश धीमान, इतवार सिंह, योगेश, विनोद धीमान आदि ने वन विभाग से बंदरों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन




बडकोट वन क्षेत्राधिकारी डीएस रावत ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर संबंधित क्षेत्रों में पिंजरा लगाकर बंदरों को पकड़ने की व्यवस्था की गई है। साथ ही विभागीय गश्ती दल को भी इनको जंगल में भगाने के लिए सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed