{"_id":"5fad89218ebc3eb8670bf656","slug":"money-rained-heavily-on-markets-on-dhanteras-rishikesh-news-drn3618545140","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी रौनक, ग्राहकों ने की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी रौनक, ग्राहकों ने की खरीदारी
विज्ञापन
घाट रोड खरीदारी के लिए उमड़ा जन सैलाब।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। कोरोनाकाल में लंबे समय के बाद धनतेरस पर बृहस्पतिवार को बाजार में खूब धन बरसा। बाजार की रौनक देखने ही बन रही थी। देरशाम होते-होते बाजार पूरी तरह से पैक हो गया। आभूषण, वस्त्र भंडार, बर्तनों की दुकान आदि पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी।
धनतेरस का दिन शुभ होने के कारण कुछ लोगों ने दोपहिया और चौपहिया वाहनों की भी खरीदारी की। बाजार में लोगों ने लक्ष्मी, गणेश की मूर्ति और स्टील के बर्तनों की जमकर खरीदारी की। देहरादून रोड स्थित होंडा स्वामी मालिक अलकक्षेंद्र विज्ञानी ने बताया कि धनतरेस पर उनके शोरूम में आठ सौ से अधिक दोपहिया वाहनों की बुकिंग आई है। बृहस्पतिवार को उनके शोरू से चार सौ सौ दुपहिया वाहनों की बिक्री हो गई थी। शुक्रवार को 420 दोपहिया वाहनों की और बुकिंग है। बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार उनके कारोबार में 12 से 15 फीसद की बढ़ोतरी हुई है।
गढ़वाल ज्वेलर्स के सर्राफा व्यापारी हितेंद्र पंवार ने बताया कि पिछले वर्षों के मुकाबले कारोबार मंदा है। सर्राफा व्यापारी विवेक वर्मा ने बताया कि इस बार धनतेरस की दो तिथियां होने के कारण ग्राहकों में भी असमंजस्य बना हुआ है। लेकिन इस बार भी व्यापार ठीक ही है। ग्राहक दुकानों में सोने, चांदी के सिक्के, बर्तन, शुभलाभ, लक्ष्मी, गणेश की मूर्ति खरीद रहे हैं। ग्राहकों की खरीदारी ने कोरोना के असर को थोड़ा कम कर दिया है।
विज्ञापन
डोईवाला। धनतेरस के लिए खरीदारी करने के लिए बृहस्पतिवार शाम को लोगों की भीड़ बाजारों में नजर आई। हालांकि कुछ लोग शुक्रवार आज खरीदारी करेंगे।
प्रकाश पर्व दीपावली के लिए खरीदारी शुरू हो गई है। धनतेरस के लिए डोईवाला के बाजारों में देर शाम को भीड़ दिखाई दी। आभूषणों की दुकानों में लोग चांदी के सिक्के, चांदी के नोट,लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाएं खरीदीं। देहरादून रोड के आभूषण विक्रेता राकेश गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को लोगों ने सोने और चांदी के सिक्के खरीदे। इसके अलावा बर्तनों का भी बाजार सजा रहा। वहीं, नगर के मुख्य सड़कों पर वाहनों की अधिकता से यातायात दिन भर रेंग रेंगकर चलता रहा। पुलिस बाजारों में भी यातायात को व्यवस्थित रखने में जुटी रही है।

बाजारों में धनतेरस पर वर्तनों की खरीदारी करते लोग।- फोटो : RISHIKESH