फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Models of hydraulic bridges and green energy were displayed at the exhibition

Rishikesh News: प्रदर्शनी में दिखी हाइड्रोलिक ब्रिज और ग्रीन एनर्जी के मॉडल

Sun, 25 Oct 2026 05:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 25 Oct 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
Models of hydraulic bridges and green energy were displayed at the exhibition
स्वामी ओंकारानन्द मॉन्टेसरी स्कूल में आयोजित की गई प्रदर्शनी
विज्ञापन

ऋषिकेश। स्वामी ओंकारानन्द मॉन्टेसरी स्कूल अमित ग्राम, ऋषिकेश में विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान एवं कला-शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने किया। उन्होंने छात्रों की ओर से तैयार किए गए मॉडलों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि छात्रों को निरंतर नए प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार के अंतर्गत चेक वितरित कर सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी में चारधाम, राम मंदिर, विज्ञान विभाग में हाइड्रोलिक ब्रिज और ग्रीन एनर्जी, गणित विभाग में पाइथागोरस प्रमेय और कोणों तथा सामाजिक विज्ञान विभाग में औद्योगिक प्रदूषण और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा जैसे विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रदर्शित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक आरपी भट्ट, प्रधानाचार्या पूजा उनियाल, एसके उनियाल, जगदीश बड़ोनी, पार्षद वीरेंद्र सिंह रमोला, सत्य कपरुवान, सुनीता उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed