फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Mockdrill: Prime Minister's SPG commandos reached AIIMS took charge

मॉकड्रिल : एम्स पहुंचे प्रधानमंत्री एसपीजी कमांडों ने संभाला मोर्चा

Wed, 06 Oct 2021 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Mockdrill: Prime Minister's SPG commandos reached AIIMS took charge
एम्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान किए गए मॉकड्रिल म? - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की सूचना पर एसपीसी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) के जवान अलर्ट हो गए। लोकार्पण स्थल के पास के दोनों गट को पहले ही बंद कर दिया गया था। हैलीपेड के चारों तरफ वेरिकेड लगाए गए थे। प्रधानमंत्री का विमान हैलीपेड पर उतरा। इसके बाद एसपीजी जवानों के सुरक्षा घेरे में प्रधानमंत्री आयोजन स्थल तक पहुंचे।
विज्ञापन

सात अक्तूबर को एम्स ऋषिकेश से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर में 162 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे। सोमवार को एम्स में एसपीजी ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली थी। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए एसपीजी और पुलिस ने एम्स परिसर में मॉक्रडिल की। मंगलवार सुबह को एम्स के आसपास अचानक एसपीजी और पुलिस की गतिविधि तेज हो गई। हैलीपैड को चारों ओर से वेरिकेड लगा दिए गए। संस्थान के गेट नंबर एक और दो को पहले ही बंद कर दिया गया था। सुबह करीब 11:30 पर वायुसेना का हेलीकॉप्टर एम्स हैलीपेड पर उतरा। इसके बाद टीम हेलीकॉप्टर से उतरने वाली एसपीजी कंमाडों ने सुरक्षा घेरा बना लिया। इसके बाद टीम को लोकार्पण स्थल तक लाया गया। मॉकड्रिल के दौरान जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूड़ी, एसडीएम अपूर्वा पांडेय, तहसीलदार डॉ. अमृता शर्मा, सीओ डीसी ढौंढियाल, कोतवाल महेश जोशी, सीएमओ दून डॉ. मनोज उप्रेती, जलकल अभियंता अनिल नेगी, एसडीओ ऊर्जा निगम राजीव कुमार, सहायक अभियंता पीडब्लूडी आरसी कैलखुरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed