फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Mockdrill of anti hijacking at airport

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैकिंग मॉकड्रिल का अभ्यास

Wed, 14 Sep 2022 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:07 AM IST
सार

एयरपोर्ट पर अपहरण या हाईजैकिंग की स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा, संचार और समन्वय मानकों की जांच और संज्ञान में आई कमियों को दूर करने के लिए अभ्यास किया गया। जिसमें बताया गया कि एयरपोर्ट पर विमान हाईजैक की स्थिति में स्थानीय स्तर पर गठित इस कमेटी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उप कमांडेन्ट वीवीएस गौतम ने मॉकड्रिल को लेकर प्रांरभिक ब्रिफिंग दी।

विज्ञापन
Mockdrill of anti hijacking at airport

विस्तार

देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैकिंग मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया। एयरपोर्ट पर अपहरण या हाईजैकिंग की स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा, संचार और समन्वय मानकों की जांच और संज्ञान में आई कमियों को दूर करने के लिए अभ्यास किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को मॉक ड्रिल में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एएसजी देहरादून के क्यूआरटी विस्फोटक रोधी और श्वान दस्ते के साथ एयरपोर्ट पर कार्यरत विभिन्न एजेंसियों के सुरक्षा प्रभारी, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के एटीसी और अग्निशमन विभाग और विभिन्न एयरलांइस के कर्मचारियों के अलावा उत्तराखंड पुलिस बल के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मॉकड्रिल अभ्यास के बाद हवाई अड्डा समिति (एरोड्रोम कमेटी) की बैठक अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें बताया गया कि एयरपोर्ट पर विमान हाईजैक की स्थिति में स्थानीय स्तर पर गठित इस कमेटी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उप कमांडेन्ट वीवीएस गौतम ने मॉकड्रिल को लेकर प्रांरभिक ब्रिफिंग दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधक एटीसी सिकंदर इस्लाम ने पॉवरप्वांइट प्रेजेंटेशन के माध्यम से हाईजैक की स्थिति में प्रत्येक एजेंसी की भूमिका और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने पिछली बैठक में चर्चा में आए बिंदुओं पर प्रकाश डाला। कमेटी के बैठक में आए सुझावों पर कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक के समापन पर एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed