फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   MLA Lays Foundation Stones for Roads in Nagagher and Dandi

Rishikesh News: विधायक ने नागाघेर और डांडी में किया सड़कों का शिलान्यास

Thu, 20 Aug 2026 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 20 Aug 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
MLA Lays Foundation Stones for Roads in Nagagher and Dandi
जौलीग्रांट। क्षेत्रीय विधायक ने रानीपोखरी क्षेत्र के सैनिक कॉलोनी में 4.60 लाख की लागत और डांडी घेला में 4.50 लाख रुपए की लागत से बनने वाली दो सड़कों का बृहस्पतिवार को शिलान्यास किया। विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि नागाघेर और घेला गांव के लोग पिछले काफी समय से उनके क्षेत्रों में सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग पूरी करते हुए दोनों सड़कों का शिलान्यास किया गया है। कहा कि रानीपोखरी क्षेत्र के अंतर्गत अब तक करोड़ों रुपए के विकास कार्य किए जा चुके हैं। ग्रामीणों ने विधायक के सामने अन्य समस्याएं भी रखी जिस पर विधायक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान करुणा भंडारी जी, आयुष मल्ल, हरेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, सुरेंद्र सिंह, विक्रम भंडारी, कुंवर नेगी आदि उपस्थित रहे। उधर विधायक ने सैनिक कॉलोनी रानीपोखरी मौजा स्थित शहीद स्मारक के आसपास स्वच्छता अभियान चलाते हुए बलिदानियों को नमन किया। मौके पर दीपक शाह, सिद्ध राम शाह, माया राम, संजय अश्वाल, मुकेश कुमार, सुमित कुमार, कुसुम, वीसा रावत, सुमित्रा देवी, अनीता गुसाई, तारा देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed