फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Miss Asia Pacific anukriti Gusai honors winners

मिस एशिया पैसिफिक अनुकृति गुसाईं ने विजेताओं का किया सम्मानित

Mon, 08 May 2017 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश। Updated Mon, 08 May 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
Miss Asia Pacific anukriti Gusai honors winners
दून रोड स्थित शिप्रा होटल में बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद और मिस उत्तराखंड अनुकृति गुसाईं। - फोटो : amarujala

लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की ओर से आयोजित दो दिवसीय रॉयल बैडमिंटन प्रतियोगिता विधिवत रविवार को संपन्न हो गई। इस अवसर पर विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को संस्था की ओर से पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन


ऋषिकेश बैडमिंटन क्लब के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा करते हुए क्लब अध्यक्ष लॉयन पंकज चंदानी व सचिव अभिनव गोयल ने बताया कि अंडर- 12 बालक वर्ग में आयुष पंवार विजेता व संभव सोनी उपविजेता, अंडर- 12 बालिका वर्ग में तान्या नारंग प्रथम व शशि लखेड़ा द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


अंडर- 15 बालक वर्ग में सजल नैथानी व वैभव बिष्ट क्रमश: विजेता व उपविजेता रहे।  अंडर- 18 बालक वर्ग में विशाल मेहर प्रथम, राघव सुंदरियाल द्वितीय, बालिका वर्ग में तान्या नारंग ने प्रथम व अर्पिता बडोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपन सिंगल वर्ग में राहुल कपरुवाण विजेता, विशाल मेहर उपविजेता जबकि ओपन डबल्स में विशाल मेहर व सिद्धांत रजोरा प्रथम और राहुल कपरुवाण व दिव्यम खुराना द्वितीय स्थान पर रहे। सीनियर डबल्स वर्ग में जितेंद्र बिष्ट व कमल प्रथम व अनिल अरोड़ा व यश सीकरी द्वितीय स्थान पर रहे।


संस्था की ओर से मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि मिस एशिया पैसिफिक अनुकृति गुसाईं ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर क्लब के कोषाध्यक्ष शुभम गुप्ता, सुशील छाबड़ा, धीरज मखीजा, कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र बिष्ट, हिमांशु बिष्ट, उत्तम सिंह असवाल,  पुनीत अग्रवाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed