{"_id":"66d3a5213cd7d90e5408c7b6","slug":"minister-instructed-officers-to-remain-alert-till-monsoon-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-490497-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: मंत्री ने अधिकारियों को मानसून तक मुस्तैदी से तैनात रहने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: मंत्री ने अधिकारियों को मानसून तक मुस्तैदी से तैनात रहने के दिए निर्देश
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बीते वर्ष जलमग्न हुए क्षेत्रों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को मानसून तक मुस्तैदी से तैनात रहने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा करने को कहा।
कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने कहा कि बीते वर्ष अगस्त माह में ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के छिद्दरवाला, आडवाणी प्लाट, भल्ला फार्म, बंगाला नाला, खैरी खुर्द, पांडे प्लाट, गढ़ी मयचक, जोगीवाला, तुनीवाला, गौहरीमाफी, रायवाला, प्रतीत नगर, साहब नगर, खदरी, भट्टोवाला, गुलजार फार्म में भारी वर्षा के चलते काफी नुकसान हुआ था।
इसके अलावा नगरीय क्षेत्रों में चंद्रभागा, गंगानगर, सोमेश्वर नगर, कोयलघाटी, शिवाजी नगर, मंशादेवी कॉलोनी में पानी भर गया था। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इन सभी क्षेत्रों में पानी निकासी के स्थायी समाधान के लिए निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ किया जाए।
विज्ञापन
मानसून काल तक मुस्तैदी के साथ कार्य करें। जिससे किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल समाधान किया जा सके। कहा कि इन क्षेत्रों में पानी निकासी के लिए पंप की व्यवस्था समुचित मात्रा में होनी चाहिए। अधिकारी अपना मोबाइल नंबर 24 घंटे ऑन रखे। किसी भी प्रकार की जल भराव की सूचना प्राप्त होने पर मौके पर पहुंचें और अन्य विभागों के साथ समन्वय बनाकर रखे। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता दिनेश उनियाल, नवनियुक्त सहायक अभियंता सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।