फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Mill administration has suspended another weighing clerk

Rishikesh News: घटतौली के आरोप में एक ओर तौल क्लर्क हुआ निलंबित

Sun, 04 Feb 2024 12:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Mill administration has suspended another weighing clerk
Iगन्ना क्रय केंद्र बरोटीवाला में घटतौली का मामलाI
विज्ञापन




शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र बरोटीवाला (विकासनगर) में घटतौली मामले में मिल प्रशासन ने एक और तौल क्लर्क को निलंबित कर दिया है। मामले में बरोटीवाला के किसानों ने अधिशासी निदेशक से घटतौली की शिकायत की थी।



बता दें कि बरोटीवाला गन्ना क्रय केंद्र में घटतौली मामले में मिल प्रशासन पहले ही एक तौल क्लर्क को निलंबित कर चुका है। इसके अलावा बरोटीवाला गन्ना क्रय केंद्र से जुड़े किसानों ने बीती 30 जनवरी को क्रय केंद्र पर तौल को बाधित किया था। किसानों ने केंद्र में पूर्व तैनात तौल क्लर्क पर भी घटतौली का आरोप लगाया। जिससे बीते शुक्रवार तक गन्ना तौल नहीं हो सका।
विज्ञापन


मिल के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह ने तौल क्लर्क यशपाल सिंह को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया। बताया कि किसानों की शिकायत का संज्ञान लेकर कार्रवाई की गई है। उप मुख्य रसायनज्ञ राजवीर सिंह को जांच अधिकारी बनाया गया है। मिल के अधिशासी निदेशक ने बताया कि गन्ना क्रय केंद्रों पर यदि ऐसी शिकायतें मिली तो ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed