{"_id":"6290fd43fb6115218a18677d","slug":"mayor-started-construction-of-asphalt-road-in-ganganagar-rishikesh-news-drn4129513132","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर ने गंगानगर में डामर रोड का निर्माण शुरु करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर ने गंगानगर में डामर रोड का निर्माण शुरु करवाया
विज्ञापन
मेयर अनीता ममगाईं ने शुक्रवार को गंगानगर में दो किलोमीटर सड़क निर्माण शुरू कराया। यहां लोनिवि की ओर से 42.90 लाख की लागत से 2.1 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। स्थानीय लोग काफी समय से सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे थे।
मेयर ने बताया कि क्षेत्र में सड़कों की लंबे समय से मरम्मत नहीं हुई है। पार्षद भी सड़कों की मरम्मत की मांग कर रहे थे। जनता की समस्याओं को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए उन्होंने सफाई हवलदारों को निर्देश दिए। वहीं गंगानगर के हनुमंतपुरम क्षेत्र की गलियों के निर्माण की मांग पर उन्होंने कहा कि शासन से बजट स्वीकृत होने के बाद ही गलियों की मरम्मत कराई जाएगी। बाजारों से संपर्क के लिए प्रत्येक क्षेत्र में अच्छी सड़कों का होना बेहद जरूरी है।
इस अवसर पर प्रभारी सहायक नगर आयुक्त आनंद मिश्रवाण, लोनिवि के जेई उपेंद्र गोयल, पार्षद उमा बृजपाल राणा, मुरलीधर चमोली, एमएम थपलियाल, आशीष, मनमोहन भट्ट, पन्नालाल, लक्ष्मी, सुधा चमोली, जीआर भट्ट, बीएस रावत, आरडी गौनियाल, एचएस भंडारी, मनोज डोबरियाल आदि उपस्थित थे।