फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Mayor's camp office became saffron

मेयर ने अपने कैंप कार्यालय को भगवा रंग में रंगवाया

Tue, 23 Mar 2021 12:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Mayor's camp office became saffron
देहरादून रोड स्थित भगवा रंग में रंगा मेयर अनिता ममगाईं का कैंप कार्यालय। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। शहर को भगवा रंग में रंगने की मुहिम में लगीं मेयर अनिता ममगाईं ने इसकी शुरूआत अपने कैंप कार्यालय को पूरी तरह से भगवा रंग में रंगकर की। मेयर ने बताया कि साधू संतों की इस देवभूमि में हर हिंदूवादी व्यक्ति के खून में भगवा रंग रचा बसा है। ऋषिकेश की पहचान इस रंग से सदियों से बहुत गहरे से जुड़ी है।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि जनमत संग्रह में शहर की जनता ने यदि अपनी पूर्ण सहमति जताई तो जल्द ही पर्यटन नगरी ऋषिकेश को ऑरेंज सिटी के रंग में रंगने का सपना साकार होगा। उन्होंने बताया कि कुछ माह पूर्व शहर के संत महात्माओं और महामंडलेश्वरों की बैठक में संतों की भावनाओं को देखते हुए उन्होंने देवभूमि ऋषिकेश को ऑरेंज सिटी के रूप में सजाने का आश्वासन दिया था। इसके लिए उनके द्वारा निगम बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाया गया। लेकिन कुछ भगवा विरोधी पार्षदों ने महज राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए हंगामा बरपाना शुरू कर दिया। उनके विरोध प्रदर्शन की वजह से उक्त प्रस्ताव बैठक में पारित नहीं हो सका। जिसे लेकर हम अब जनता की अदालत में जाएंगे। जनमत संग्रह के बाद एक राय बनी तो शहर को जरूर ऑरेंज सिटी के रूप में सजाया जाएगा। हालांकि स्वैच्छिक रूप व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के रंग को भगवामय बनाने के लिए स्वतंत्र हैं और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापारियों द्वारा इस मुद्दे पर समर्थन के साथ अपने प्रतिष्ठानों के साइन बोर्डों को भगवा रंग में रंगा भी जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed