फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Mayor came to inspect the school, officer's siege

स्कूल का मुआयना करने पहुंची मेयर, अफसर का किया घेराव

Fri, 24 Jan 2020 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Mayor came to inspect the school, officer's siege
उप जिलाधिकारी से मुआवजे की मांग करती भीड़। - फोटो : RISHIKESH
बीते बुधवार को स्कूल की दीवार गिरने से हुई किशोर की मौत पर मायांकुड वासियों ने जमकर हंगामा काटा। मुआवजे और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने लक्ष्मणझूला रोड पर प्रदर्शन किया। इस दौरान स्कूल का मुआयना करने पहुंचीं मेयर और जिला शिक्षा अधिकारी को लोगों ने घेर लिया।
विज्ञापन

साथ ही नगर निगम समेत शासन, प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी प्रेमलाल ने सप्ताह भर में मृतक किशोर के परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं, लोगों ने मुआवजा न मिलने पर एसडीएम को उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते बुधवार को पुष्कर मंदिर मार्ग में स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय की दीवार ढहने से मायाकुंड निवासी एक किशोर की मौत हो गई थी। इससे नाराज महिलाएं और पुरुष बृहस्पतिवार को लक्ष्मणझूला रोड पर एकत्र हुए और हाईवे जाम कर दिया। करीब पांच मिनट तक हाईवे पर प्रदर्शन का दौर जारी रहा। यहां से लोग राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। इस दौरान घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचीं मेयर अनिता ममगाईं और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र रावत को लोगों ने घेर लिया। गुस्साए लोगों ने अधिकारियों और मेयर को जमकर खरीखोटी सुनाई। सुरक्षा के मद्देनजर यहां पहले से पुलिसबल तैनात किया गया था। लोगों का गुस्सा और किसी अप्रिय घटना की संभावना को देखते हुए आननफानन में जिला शिक्षा अधिकारी को भीड़ से बाहर निकाला गया। इस दौरान आक्रोशित कुछ महिलाएं मेयर से उलझ पड़ीं। साथ ही मेयर की गाड़ी को भी भीड़ ने स्कूल के बाहर ही रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर ने मृतक किशोर के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बावजूद भीड़ हर मनुहार को अनसुना करती रही। इस बीच मृतक बालक के पिता की ओर से स्कूल के प्रधानाचार्य व जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्घ कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग भी की गई। पीड़ित पक्ष ने तहरीर में शिक्षा विभाग और विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
---
ठेकेदार पर भी हो कार्रवाई
घटना स्थल पर पहुंचे एसडीएम प्रेमलाल से एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, क्षेत्रीय पार्षद देवेंद्र प्रजापति, पूर्व सभासद कविता शाह, रामकृपाल गौतम, शिवमोहन मिश्र, मनीष बनवाल ने मृतक किशोर के परिजनों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की। साथ ही दीवार बनाने वाले ठेकेदार के विरुद्घ कार्रवाई का भी आग्रह किया। लोगों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने यहां जर्जर हो चुकी दीवार के ऊपर ही नया निर्माण कर दिया था। इसकी जांच होनी चाहिए। इस पर एसडीएम ने फोन से जिलाधिकारी देहरादून से वार्ता की और सप्ताह भर में मृतक किशोर के परिजनों के लिए मुआवजा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
---
दीवार से भी जर्जर साबित हुई सरकारी कार्यप्रणाली
घटना स्थल पर पहुंचे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, देहरादून राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि उन्हें स्कूल के दीवार की जर्जर हालत की जानकारी पूर्व से थी। इसके बावजूद विभाग के पास फंड उपलब्ध न होने के कारण मरम्मत नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि घटना का सबब बनी दीवार का निर्माण वर्ष 1956 में हुआ था। तब से उसकी मरम्मत नहीं हो पाई थी। वर्तमान मेें यहां दो स्कूलों का संचालन हो रहा है। इनमें कुल 255 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इसमें खास बात यह है कि इन विद्यालयों की अब तक मरम्मत तक नहीं हो पाई है। मुआवजे के संबंध मेें पूछने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी देहरादून से वार्ता हुई है। शिक्षा विभाग की ओर से मुआवजे का कोई प्रावधान नहीं है। यह सहयोग शासन-प्रशासन के स्तर पर किया जाता है।
----
अध्यापिका को जड़ा तमाचा
बृहस्पतिवार को राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय की एक अध्यापिका को गुस्साई भीड़ में से किसी एक महिला ने थप्पड़ जड़ दिया। जानकारी के मुताबिक अध्यापिका ने एक महिला पर तंज कसते हुए कहा कि यहां लड्डू खाने आई है। इस कटाक्ष से बौखलाई महिला आगे बढ़ी और अध्यापिका के मुंह पर तमाचा जड़ दिया। माहौल बिगड़ता देख लोगों ने हालात को संभाला। इस बीच अध्यापिका मौके से किनारा कर चली गई।
----
बच्ची को डांटने वाली अध्यापिका की शिकायत की
बृहस्पतिवार को राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हो रहे प्रदर्शन के दौरान यहां तैनात एक अध्यापिका ने भीड़ के साथ आई एक बच्ची को डांट दिया। बच्ची ने बताया कि वह इसी विद्यालय में पढ़ती है। अध्यापिका ने कहा कि अगले दिन स्कूल आएगी तो वह तब उसकी खबर लेगी। इस पर अध्यापिका की शिकायत लोगों ने आला अधिकारियों से भी की।
----
मुआवजा दिलाने के लिए विस अध्यक्ष ने डीएम को दिए निर्देश
राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय की दीवार गिरने से किशोर छात्र की मौत को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। बृहस्पतिवार को उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। साथ ही दुर्घटना में मृत छात्र केतन के परिजनों को मुआवजा दिलाने के लिए जिलाधिकारी देहरादून को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता देने के लिए निर्देशित किया। दीवार गिरने से घायल हुई स्नेहलता गुप्ता का हाल जानने वह एम्स भी पहुंचे। इस मौके पर उपजिलाधिकारी प्रेमलाल, तहसीलदार रेखा आर्य, पार्षद रीना शर्मा, पूर्व पार्षद कविता शाह, मृत्युंजय गुप्ता, विद्यालय के प्रधानाचार्य भीष्म सिंह राजपूत, वार्डन सुशीला बड़थ्वाल उपस्थित थे ।

-----
विद्यालय में हुई शोक सभा, अवकाश घोषित
मृतक किशोर श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज का छात्र था। इसी क्रम में छात्र केतन की याद में विद्यालय प्रबंधन ने अवकाश घोषित किया। इससे पूर्व विद्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने दो मिनट का मौन रखा। शोक सभा में प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत, यमुना प्रसाद त्रिपाठी, लखविंदर सिंह, अरविंद कुमार, जितेन्द्र बिष्ट, रंजन अंथवाल, सुशीला बर्थवाल, शालिनी, जितेन्द्र बिष्ट, नीलम जोशी आदि शामिल रहे।

 मेयर और अफसर का घेराव करते आक्रोशित लोग।

मेयर और अफसर का घेराव करते आक्रोशित लोग।- फोटो : RISHIKESH

19 घटनास्थल पर पहुंचे विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल

19 घटनास्थल पर पहुंचे विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed