फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Many people took BJP membership

कई लोगों ने भाजपा सदस्यता ग्रहण की

Fri, 10 Sep 2021 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Many people took BJP membership
डोईवाला। पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उन्होने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश के कमजोर और उपेक्षित वर्ग के उन्नयन के लिए काम किया। कहा कि महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए रूरल ग्रोथ सेंटर स्थापित किए गए। उन्होने कहा कि विकास कार्य से राज्य की जनता संतुष्ट है।
विज्ञापन

भानियावाला में आयोजित कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में भाजपा की विचारधारा और रीति-नीति से प्रभावित होकर डोईवाला नगरपालिका सभासद ईश्वर रौथाण के नेतृत्व में कई लोगों ने संगठन की सदस्यता को ग्रहण किया। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा के लिए पहले राष्ट्र है। कहा कि राज्य का सर्वागींण विकास भाजपा ही कर सकती है। कहा कि उनकी सरकार ने महाविद्यालयों में 93 प्रतिशत फैकल्टी को उपलब्ध कराई। जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में एक रुपये में पेयजल कनेक्शन देने का काम किया। कहा कि इस साल उन्होंने रक्तदान और पौधरोपण जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को गति दी। कार्यक्रम में देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा,भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, पूर्व राज्यमंत्री करन बोरा, विधानसभा संयोजक बृजभूषण गैरोला, संजीव सैनी, ममता नयाल, संपूर्ण सिंह रावत,विक्रम सिंह नेगी, कुसुम सिद्धू, जेपी गैरोला, पंकज शर्मा, आशा सेमवाल, विनित मनवाल,सुषमा चौधरी, मनवर नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed