{"_id":"5f6ce0498ebc3edaa50051b3","slug":"manmeet-kaur-leaves-from-america-on-chardham-trip-rishikesh-news-drn3570865143","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका से चारधाम यात्रा पर निकलीं मनमीत कौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका से चारधाम यात्रा पर निकलीं मनमीत कौर
विज्ञापन
चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश पहुंचीं मनमीत कौर।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका से चारधाम यात्रा पर निकलीं मनमीत कौर
ऋषिकेश। देश-दुनिया में कोरोना की भयावता के बीच अमेरिका की मनमीत कौर पूरी श्रद्धा और मनोयोग से सात समुंदर पार कर चारधाम यात्रा पर निकलीं हैं। मनमीत का कहना है कि उनकी चारधाम पर बेहद आस्था है। इसके चलते वह यात्रा पर निकली हैं। मनमीत मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली हैं।
बृहस्पतिवार को तीर्थनगरी पहुंची अमेरिका के लूसियाना शहर की रहने वाली मनमीत कौर ने बताया कि वह चारधाम दर्शन के लिए पहुंची हैं। यहां से वह सबसे पहले केदारनाथ और फिर गंगोत्री दर्शन के लिए जाएंगी। मनमीत ने बताया कि वे अमेरिका में एक रेस्टोरेंट चलाती हैं। यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई बार भारत आने का वीजा अप्लाई किया, लेकिन वह स्वीकार नहीं हुआ। वे पिछले तीन वर्षों से लगातार यात्रा करने के लिए आ रही हैं। वह ऋषिकेश से गंगोत्री और फिर केदारनाथ और तुंगनाथ दर्शन के लिए जाएंगी। मनमीत ने बताया कि अमेरिका में कोरोना संक्रमण पूरे चरम पर है। हालांकि अभी स्थिति थोड़ा नियंत्रण में हैं।