{"_id":"b8cf9ffef8e0254864bf9df417bddde9","slug":"low-cost-of-rajma-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोईवाला में सस्ते दर पर मिलेगा राजमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोईवाला में सस्ते दर पर मिलेगा राजमा
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Wed, 13 Jan 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर अब उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर राजमा दाल भी मिलनी शुरू हो गई है। परिणाम अच्छे आए तो पूर्ति विभाग उड़द और चना जैसी दालों को भी कम रेट पर देगा। योजना के तहत मंगलवार को डोईवाला की दस सरकारी दुकानों का राजमा की दाल आवंटित की गई।
विज्ञापन
दालों के दाम में उछाल को देखते हुए पूर्ति विभाग ने डोईवाला ब्लॉक से पायलट प्रोजेक्ट के तहत सरकारी राशन की दुकानों में सस्ती राजमा की दाल उपलब्ध कराई है। सरकार की मंशा है कि दामों में उछाल के बावजूद लोगों को सस्ती दरों पर दालें मुहैया हो सके।
विज्ञापन
इसके लिए विभागीय स्तर पर शुरू किए गए पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत सबसे पहले राजमा की दाल का सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों तक पहुंचाया गया है। पूर्ति विभाग ने ऊधमसिंहनगर से इसकी खरीद की है और प्रति कार्ड दो किलो दाल दी जा रही है।
विज्ञापन
खुले बाजार में जिस राजमा की कीमत प्रति किलो 120 से अधिक है वहीं सरकारी दुकानों में इसकी दर 70 रूपये प्रति किलो दी जा रही है। डोईवाला, हंसूवाला बुल्लावाला, तेलीवाला, डोईवाला समिति, जौलीग्रांट, मिस्सरवाला, लच्छीवाला, केशवपुरी बस्ती और विस्थापित क्षेत्र की सस्ते गल्ले की दुकानों से उपभोक्ता सस्ती दरों पर दाल ले सकते हैं।
पूर्ति विभाग ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत राशन की दुकानों पर कम कीमत पर दालें उपलब्ध कराने की योजना पर काम शुरू किया है। पहले चरण में राजमा दाल दी जा रही है। सकारात्मक परिणाम आने पर अन्य दालें भी नियंत्रित दरों पर उपभोक्ताओं को मुहैया कराना प्रस्तावित है।
-विभूति जुयाल, पूर्ति निरीक्षक, डोईवाला