{"_id":"e2d9d65f009633b6de935c5aea222780","slug":"low-cost-braouts-till-on-wednesday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुधवार तक मिलेंगी सस्ती दालें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुधवार तक मिलेंगी सस्ती दालें
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Tue, 01 Dec 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
आसमान छूते दालों के दामाें से बेहाल आम लोगों को कृषि उत्पादन मंडी समिति ने बाजार भाव से कम मूल्य पर दालों का काउंटर लगाकर फौरी राहत दी है। पहले दिन करीब छह क्विंटल दालें बिकी। काउंटर की व्यवस्था बुधवार तक रहेगी।
विज्ञापन
सोमवार को दून मार्ग स्थित व्यापार सभा भवन के बाहर सस्ती दालों के काउंटर का उद्घाटन कांग्रेस प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला ने किया। पूर्वाह्न 11 से दोपहर दो बजे तक खुले काउंटर में बाजार भाव से सस्ती दरों पर अरहर, मलका, मटर, राजमा और चना दाल लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
भीड़ के चलते कृषि उत्पादन मंडी समिति के कर्मचारियों को व्यवस्था बनाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। लोगों की कतार बनाकर दालों की बिक्री कराई। कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने बताया कि बुधवार तक काउंटर की व्यवस्था रहेगी। जरूरत पड़ने पर काउंटर को दो दिन ओर लगाया जाएगा। इस मौके पर मंडी समिति सदस्य फुरकान, मुनेंद्र रयाल मौजूद थे।
विज्ञापन
ढाई क्विंटल बिकी अरहर
व्यापार सभा अध्यक्ष नवल कपूर ने बताया कि काउंटर में सबसे अधिक मांग अरहर की दाल की रही। पहले दिन करीब ढाई क्विंटल अरहर की दाल बिकी है। मलका, राजमा, मटर, दाल चना और राजमा एक-एक क्विंटल बिका है।
यह है दालों की दरें
दाल बाजार भाव काउंटर
प्रतिकिलो(रु) प्रति किलो (रु)
अरहर 145 130
मलका 90 75
मटर 45 40
दाल चना 80 40
राजमा 85 70