{"_id":"61649b4d8ebc3e25df37592f","slug":"lord-rama-s-darshan-to-mata-sabri-rishikesh-news-drn3931083141","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता सबरी को हुए भगवान राम के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता सबरी को हुए भगवान राम के दर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। भरत विहार में आयोजित रामलीला में दसवें दिन कलाकारों ने राम सबरी भेंट, हनुमान राम मिलाप रि बाली-सुग्रीव वध का मंचन किया। कलाकारों की ओर से इस शानदार अभिनय का मंचन देख दर्शकों ने जमकर तालियां बरसाई।
श्रीभरत रामलीला दशहरा कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में कलाकारों ने राम के प्रति सबरी की भक्ति को जीवंत किया। अपनी कुटिया में कई वर्षों से विष्णु के अवतार राम की प्रतीक्षा कर रही सबरी को आखिकार भगवान राम के दर्शन हो जाते हैं। अपनी भार्या सीता की खोज में राम अपने भाई के साथ सबरी की कुटिया में पहुंचते हैं। जहां वे माता सबरी से भेंट करते हैं। माता सबरी उन्हें आगे का मार्ग बताती है। सबरी के कहने पर राम अपने भाई लक्ष्मण के साथ ऋष्यमूक पर्वत की ओर निकलते हैं। जहां उनका मिलाप उनके परम भक्त हनुमान से होता है। हनुमान, राम और लक्ष्मण की भेंट सुग्रीव से कराते हैं। जहां राम और सुग्रीव की मित्रता हो जाती है। मित्र की समस्या का दूर करने के लिए भगवान राम बाली का वध करते हैं। रामलीला में संपूर्ण नाट्क का मंचन देख कलाकारों ने रामायण के दृश्यों को दर्शकों के सामने जीवंत करने का प्रयास किया। रामलीला में सुशीलपाल राम, विपिन पंवार लक्ष्मण और रोशनलाल हनुमान का अभिनय कर रहे हैं। इस मौके पर कुंवरपाल प्रजापति, महेश कुमार प्रजापति, मित्रपाल प्रजापति, विजयकुमार गोस्वामी, सागर गोला आदि थे।