फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Locks were hanging outside the banks for the second day too

बैकों की हड़ताल के चलते दूसरे दिन भी उपभोक्ता रहे परेशान

Sat, 18 Dec 2021 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Locks were hanging outside the banks for the second day too
04 दूसरे दिन बंद रहे बैंक। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले बैंक कर्मचारियों ने राष्ट्रीयकृत बैंकों के निजीकरण के विरोध में दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। इससे बैंकों में दूसरे दिन भी काम काज ठप रहा। बैंकों की हड़ताल के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बैंक कर्मचारी राष्ट्रीयकृत बैंकों के निजीकरण करने वाले बैंकिंग कानून में संशोधन और प्रतिकूल दिशा में ले जाने वाले बैंकिंग में सुधार कानून का विरोध कर रहे हैं। बैंकों की इस हड़ताल में पीएनबी, एसबीआई, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी रेलवे रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर एकत्रित हुए, जहां पर बैंक कर्मियों ने भविष्य की रणनीति को लेकर वार्ता की। इस दौरान बैंक कर्मियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन के जिला सचिव मयंक शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय बैंकों की दूसरे दिन हड़ताल रही। इससे ऋषिकेेश में करीब 200 करोड़ रुपये का लेन देन प्रभावित हुआ। बैंक कर्मियों की हड़ताल के कारण बैंकों में आए कई लोग मायूस होकर लौटे। इस अवसर पर दिगंबर सिंह रावत, सुरेश भट्ट, दिनेश जुगरान और पीएस लखेड़ा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed