फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Locks hanging on the toilets of Neelkanth Marg

Rishikesh News: नीलकंठ मार्ग के शौचालयों पर लटक रहे ताले, कही पानी की व्यवस्था नहीं

Fri, 25 Oct 2024 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Locks hanging on the toilets of Neelkanth Marg
जिला पंचायत पौड़ी वर्षों से लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग स्थित गरुड़चट्टी में पर्यटकों और श्रद्धालुओं से व्यवस्था शुल्क के नाम पर लाखों रुपये वसूल रही है। लेकिन धरातल पर व्यवस्थाएं बदहाल बनी हुई है। नीलकंठ मंदिर परिसर मार्ग पर बने शौचालय बदहाल है। पानी की व्यवस्था नहीं है और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कई शौचालयों में ताले लटके हुए हैं। नीलकंठ मार्ग पर सड़क किनारे बने टीन शेड का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन




नीलकंठ धाम में पर्यटकों को मूलभूत सुविधाएं मिले इसके लिए जिला पंचायत पौड़ी गरुड़चट्टी में वर्ष 2016-17 से व्यवस्था शुल्क वसूल रही है। इससे पहले जिला पंचायत की ओर से यह शुल्क नीलकंठ मंदिर से मात्र दो किमी पहले जिला पंचायत पार्किंग के समीप वसूला जाता था। अधिक मुनाफा कमाने की फेर में जिला पंचायत ने अब यह शुल्क गरुड़चट्टी में वसूलना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीण विमल प्रसाद, राजेंद्र कुमार, अमर सिंह, संदीप ने बताया कि नीलकंठ मंदिर मार्ग पर शौचालय बदहाल बने हुए हैं। जिला पंचायत पौड़ी की ओर से बनाए गए शौचालयों का निर्माण अधूरे हैं। किसी पर ताले लटके हुए हैं तो किसी पर पानी का कनेक्शन ही नहीं है। यही नहीं नीलकंठ मार्ग पर सड़क किनारे टीन शेड से विश्राम स्थल तो बनाए हैं लेकिन ये भी बिना फर्श के आधा अधूरा छोड़ दिए गए हैं। जिससे पैदल यात्रियों को भी इसका लाभ नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




टीन शेड के अंदर रखे बेंच गायब हैं। नीलकंठ पैदल यात्रा मार्ग पर लगी सोलर लाइटें भी गायब हो गई हैं। व्यवस्था के नाम पर जिला पंचायत ने अब तक लाखों रुपये वसूल लिए हैं, लेकिन पर्यटकों और यात्रियों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।






मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों को निर्देशित कर समस्या का समाधान किया जाएगा। -शांति देवी, अध्यक्ष, जिला पंचायत पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed