फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Local villagers have opposed the proposed stone

Rishikesh News: आबादी क्षेत्र में स्टोन क्रशर लगाने का विरोध

Tue, 12 Dec 2023 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Local villagers have opposed the proposed stone
माजरी ग्रांट में प्रस्तावित स्टोन क्रशर का स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध किया है। स्थानीय लोगों ने एसडीएम अर्पणा ढौंडियाल को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना था कि स्टोन क्रशर लगने से उससे उड़ने वाली धूल लोगों के लिए परेशानियां खड़ी करेगी। माजरी ग्रांट के प्रधान अनिल पाल ने कहा कि जिस स्थान पर क्रशर प्रस्तावित किया जा रहा है वहां पर विद्यालय, गुरुद्वारा, मंदिर और घनी आबादी क्षेत्र है। कहा कि स्टोन क्रशर ध्वनि प्रदूषण के अलावा कई अन्य दिक्कतें खड़ी करेगा। विरोध करने वालों में जितेन्द्र सिंह, नरेन्द्र खरोला, आंनद, गुलाब सिंह,दयाराम, विनोद, आशीष कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन






Iविद्यालय प्रबंध समिति के चुनाव कराने की मांगI



कृषक फेडरेशन अध्यक्ष उमेद वोरा ने पब्लिक इंटर काॅलेज डोईवाला के प्रबंध समिति के चुनाव कराने की मांग की है। बताया कि विद्यालय को अनुदान के रूप में किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान में से तीन लाख 66 हजार 450 रुपये का भुगतान किया जा चुका है। कहा कि चुनाव कराने को लेकर शिक्षा विभाग हीलाहवाली कर रहा है। जिससे विद्यालय में व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी नहीं बनाया जा पा रहा है। कहा कि यदि जल्द चुनाव की घोषणा नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed