{"_id":"68ded2fb507ee827ff0992a8","slug":"loading-unloading-of-roads-in-the-city-causes-traffic-jams-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1030-132760-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: शहर के मार्गों पर लोडिंग-अनलोडिंग से लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: शहर के मार्गों पर लोडिंग-अनलोडिंग से लग रहा जाम
विज्ञापन
हीरालाल मार्ग पर इस तरह हो रही लोडिंग अनलोडिंग।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
- जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस नहीं कर पा रही कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। शहर के अधिकांश प्रमुख मार्गों पर सुबह के समय खुलेआम लोडिंग-अनलोडिंग का सिलसिला जारी है। हीरालाल मार्ग पर पुराने रोडवेज बस अड्डे के पास ट्रांसपोर्टरों के बड़े-बड़े ट्रक घंटों खड़े रहते हैं जिससे मार्ग अवरुद्ध हो जाता है।
इसी मार्ग से रोजाना स्कूली बच्चों और स्कूल बसों का आवागमन होता है, लेकिन जाम के कारण बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते। स्थिति यह हो जाती है कि स्कूल बसें भी जाम में फंसी रहती हैं। यह मार्ग पुरानी चुंगी, ऋषिकेश रेलवे स्टेशन और देहरादून को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता है। यही नहीं, बाजारों की ओर जाने वाला यह प्रमुख मार्ग परशुराम चौक तक जाम से प्रभावित रहता है। सुबह-सुबह यहां बाहरी राज्यों से आने वाले दूध के वाहनों और भारी ट्रकों की कतारें लगी रहती हैं। जो यातायात व्यवस्था को और अधिक बाधित कर देती हैं।
-- -- --
यदि किसी ट्रांसपोर्ट एजेंसियों के लोडिंग-अनलोडिंग होने के कारण सड़क पर जाम लगता है तो उसे दिखवाया जाएगा। रोड पर जाम न लगे इसका इंतजाम किया जाएगा।
- प्रदीप कुमार, यातायात निरीक्षक, ऋषिकेश