{"_id":"64e509d407625b86180ee5e6","slug":"linemen-and-meter-readers-working-under-kasyali-power-rishikesh-news-c-5-1-drn1032-228753-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: एक सितंबर से लाइनमैन और मीटर रीडर कार्य बहिष्कार करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: एक सितंबर से लाइनमैन और मीटर रीडर कार्य बहिष्कार करेंगे
विज्ञापन
सात महीने से नहीं मिला है कर्मचारियों को मानदेय
यमकेश्वर ब्लॉक के कस्याली बिजली घर के अधीन काम करने वाले लाइनमैन और मीटर रीडरों को सात महीने से मानदेय नहीं मिला है। शिकायत के बावजूद ऊर्जा निगम कोटद्वार के जिम्मेदार अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। कर्मियों ने 10 दिन के भीतर मानदेय भुगतान न होने पर एक सितंबर से कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
लाइनमैन भारत सिंह राणा, भारत सिंह रौतेला, महेंद्र सिंह, मोहनलाल, संतोष, अनूप, सूर्यप्रकाश, बिज्जू, सुभाष और मीटर रीडर कृषिराम बड़ोला, बचन सिंह, अरविंद, धीरज ने बताया कि ऊर्जा निगम कोटद्वार की ओर से कस्याली बिजली घर के अधीन काम कर रहे हैं। फरवरी से मानदेय नहीं मिला है। उन्हें अगस्त 2014 से लेकर 2023 तक 10 साल का पीएफ भी नहीं मिला है। इन कर्मियों का कहना है कि आपदा के दौरान लाइनमैन और मीटर रीडर जान की परवाह किए बिना कार्य कर रहे हैं।
मामला संज्ञान में नहीं है। लाइनमैन और मीटर रीडर निगम की ओर से ठेकेदारों के अधीन हैं। ठेकेदार से वार्ता कर जल्द ही कर्मचारियों का मानदेय भुगतान कराया जाएगा। - नंदिता अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम कोटद्वार