{"_id":"5d9f92f48ebc3e93da788e09","slug":"library-will-be-built-in-tehsil-campus-rishikesh-news-drn3224299107","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील परिसर में बनेगा पुस्तकालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील परिसर में बनेगा पुस्तकालय
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र के लोगों को जल्द एक और सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री की पूर्व घोषणा के अनुरूप तहसील परिसर में जल्द ही पुस्तकालय बनने जा रहा है। पुस्तकालय बनाने के लिए डोईवाला ब्लॉक को पहली किश्त के रूप में कुछ धनराशि पहुंच भी गई है। पुस्तकालय बनने के बाद लोग यहां बैठकर मनपसंद पुस्तक पढ़ सकेंगे। कुछ माह पूर्व स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पुस्तकालय बनाने की मांग की थी। एक कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने डोईवाला में लाईब्रेरी बनाने के लिए घोषणा की थी।
पुस्तकालय बनने से क्षेत्र के युवाओं को जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे और बुजुर्ग लोगों को अध्ययन के लिए पुस्तकें उपलब्ध हो सकेगी। बार एसोसिएशन डोईवाला अध्यक्ष अजय बहुगुणा ने बताया एसोसिएशन ने ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से पुस्तकालय बनाने का अनुरोध किया था। एसोसिएशन पुस्तकालय बनाने के लिए हर स्तर पर सहयोग करेगा।