{"_id":"66af9ad89b9741d59aad6c9c4169540b","slug":"leopard-in-bhajangarh-area-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम ढलते ही दिख रहा गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम ढलते ही दिख रहा गुलदार
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Mon, 11 Jan 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनिकीरेती के भजनगढ़ स्थित पशुपालन विभाग की कालोनी में इन दिनों शाम ढलते ही लोगों को गुलदार दिखाई देने लगता है। आसपास गुलदार की चहलकदमी से स्थानीय लोग दहशत में हैं। लेकिन लोगों की सुरक्षा से बेपरवाह वन विभाग चैन की बंसी बजा रहा है। इससे विभाग के प्रति लोगों में खासा रोष है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि विभाग ने सुरक्षा के लिहाज से क्षेत्र में गश्त नहीं लगाई है। इससे जानमाल का खतरा बना हुआ है।
पशुपालन कालोनी निवासी संजीव कुमार ने बताया कि आसपास लगातार गुलदार की चहलकदमी बनी हुई है। घर के आंगन में बच्चे खेलते रहते हैं, उन्हें खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
यही नहीं एक सप्ताह पहले भी कालोनी के निकट क्रेजी रोड पर गुलदार के साथ एक शावक भी देखा गया था। लेकिन फिर भी क्षेत्र में वन विभाग मुस्तैद नहीं दिखाई पड़ रहा है। ऐसे में लोग अनहोनी को लेकर आशंकित हैं। लोगों ने बताया कि वन विभाग की लापरवाही के कारण जंगल और आबादी के बीच लगाई गई ऊर्जा बाड़ खराब है।
विज्ञापन
उनमें कई महीनों से करंट प्रवाहित नहीं हो रहा है। इस बाबत कई बार विभाग से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समाधान नहीं किया जा रहा। नगर पालिका मुनिकीरेती के वार्ड नंबर- दो के सभासद मनीष कुकरेती ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार की चहलकदमी की सूचना नरेंद्रनगर वन प्रभाग को दी जा चुकी है। इसके बावजूद विभागीय अधिकारी क्षेत्र में गश्त लगाने को तैयार नहीं हैं।
मामला संज्ञान में है। क्षेत्र में विभाग की गश्त जारी है। इलाका जंगल से सटे होने के कारण क्षेत्र में गुलदार का दिखाई देना कोई बड़ी बात नहीं है। फिर भी नागरिक सुरक्षा को लेकर विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है।-बीएल टम्टा, रेंज अधिकारी शिवपुरी वन रेंज