{"_id":"efed42ae6542972cf640fb70226a0c21","slug":"lemperd-in-munkirati-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनिकीरेती में गुलदार और शावक की चहलकदमी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनिकीरेती में गुलदार और शावक की चहलकदमी
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Mon, 04 Jan 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका मुनिकीरेती में जंगल से सटे भजनगढ़ क्षेत्र में शनिवार रात शावक के साथ गुलदार की चहलकदमी दिखाई देने से लोगों में दहशत फैल गई। क्षेत्र में नरेंद्रनगर वन प्रभाग की ओर से गश्त की व्यवस्था नहीं होने से क्षेत्रवासियों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन
लोग किसी अनहोनी को लेकर आशंकित हैं, लेकिन इस सबसे अनजान प्रभाग की शिवपुरी रेंज के अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। मुनिकीरेती कैलासगेट स्थित क्रेजी रोड निवासी दिवाकर मटियाल ने बताया कि शनिवार की रात वह शौच के लिए कमरे से बाहर निकले तो सामने का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घर के सामने से एक गुलदार और उसके पीछे शावक जा रहा था। भय के मारे वह तुरंत घर के भीतर दाखिल हो गए। इसी बीच गुलदार और शावक समीपवर्ती जंगल की ओर भाग निकले। उन्होंने वन विभाग से जंगली जानवरों से सुरक्षा के चलते क्षेत्र में रात के समय गश्त शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
वार्ड नंबर दो के सभासद मनीष कुकरेती ने बताया कि वन विभाग ने पशुपालन विभाग कालोनी के समीप ऊर्जा बाड़ लगाया है। लेकिन देखरेख के अभाव में वह कई महीनों से काम नहीं कर रही। करंट प्रवाहित नहीं होने से जंगल से सटे क्षेत्र के लोगों को जानवरों का भय बना रहता है। इस बारे में विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो क्षेत्र में विभागीय टीम की गश्त लगाई जाएगी। रही ऊर्जा बाड़ की, तो स्थानीय लोगों द्वारा ही तारों को तोड़ दिया जाता है। ऐसे में तारों में करंट प्रवाहित नहीं होता।-वीएल टम्टा, शिवपुरी रेंज अधिकारी।