फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   late pansion in new year

नए साल में देर से मिलेगा वेतन, पेंशन

Wed, 30 Dec 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Wed, 30 Dec 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
late pansion in new year

ग्रेड पे में बढ़ोतरी की मांग को लेकर कोषागार कर्मी पिछले छह दिनों से हड़ताल पर हैं। इसका असर विभागों में देय वेतन और सरकारी पेंशनरों की पेंशन आदि पर पड़ेगा। यानी नए साल में कर्मचारी, अधिकारी और पेंशनरों का पैसा निर्धारित समय तक बैंक खाते में नहीं आ पाएगा।

विज्ञापन

  
तहसील परिक्षेत्र स्थित उप कोषागार कार्यालय पर करीब 45 सौ पेंशनर और लगभग 25 सौ सरकारी विभागों के मासिक वेतन, बिलों और क्लेम भुगतान का जिम्मा है। प्रत्येक महीने की 24 तारीख से उप कोषागार कर्मी विभागीय ऑनलाइन भुगतान संबंधी कार्य में जुट जाते हैं।
विज्ञापन


31 तारीख तक प्रक्रिया पूरी करने के बाद वेतन और पेंशन राशि संबंधित के बैंक खाते में भेज देते हैं। लेकिन, कोषागार कर्मी बीते 23 दिसंबर से ग्रेड पे संशोधन की मांग पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इससे कार्यालय में कामकाज ठप पड़ा है। हड़ताल खुलने के कोई आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में विभागीय वेतन और पेंशन में विलंब होना तय माना जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वैकल्पिक कर्मी को नहीं आता कंप्यूटर
शासन ने कोषागार कर्मियों की हड़ताल से निपटने के लिए उप कोषागार कार्यालय में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ब्लॉक से एक कर्मचारी को तैनात किया है। लेकिन कार्य दक्षता की कमी के चलते कार्य सुचारू नहीं हो सका। तहसीलदार केडी जोशी ने बताया कि उप कोषागार में समस्त कार्य ऑनलाइन हैं। ब्लॉक से आए कर्मचारी को कंप्यूटर चलाना नहीं आता। ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था भी काम नहीं कर रही है। इतना जरूर है कि उसके रहने से कार्यालय समय से खुल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed