Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Land will be acquired again for airport expansion.

Rishikesh News: एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए अब 1025 मीटर चौड़ाई में ली जाएगी जमीन

Mon, 24 Nov 2025 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 08:57 PM IST
विज्ञापन
Land will be acquired again for airport expansion.
- जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया
विज्ञापन

जौलीग्रांट। दून एयरपोर्ट की ओर से एयरपोर्ट बाउंड्री से ऋषिकेश मुख्य मार्ग की तरफ 1025 मीटर चौड़ाई में जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। पहले 79 मीटर चौड़ाई में 6.0770 हेक्टेयर जमीन लिया जाना प्रस्तावित किया गया था। सोमवार को एसडीएम डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल ने एयरपोर्ट प्रभावितों को बताया कि यूकाडा और संबंधित अधिकारियों की बीते 12 नवंबर को टीएचडीसी जौलीग्रांट में बैठक रखी गई थी। इसमें अधिग्रहण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। विस्तारीकरण के लिए 52 परिवारों की अधिग्रहण की जाने वाली भूमि के साथ ही छूटे हुए शेष नौ परिवारों को अधिग्रहित संबंधी प्रस्ताव सचिव, नागरिक उड्डयन विभाग को भेजा जा चुका है। प्रभावितों को इस संबंध में यूकाडा के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय सिंह टोलिया की ओर से एक पत्र भी जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि प्रभावितों की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। उनकी मांगों को मुख्यमंत्री के सामने भी रखा जा रहा है। उधर, जौलीग्रांट में विभिन्न मांगों के लिए 15वें दिन भी प्रभावितों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। तहसील प्रशासन से मिलने वालों में पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, संघर्ष समिति अध्यक्ष मंजीत सजवाण, खेम सिंह, सविता देवी, शिरा देवी, ध्यान सिंह सजवाण आदि शामिल रहे।

--------
एयरपोर्ट पर बेसिक स्ट्रिप बनाने के लिए ली जा रही भूमि
जौलीग्रांट। दून एयरपोर्ट केे तीसरे अधिग्रहण के लिए 1025 मीटर चौड़ाई में जो अठूरवाला की भूमि अधिग्रहित की जा रही है उस पर बेसिक स्ट्रिप बनाई जानी प्रस्तावित है। इससे रनवे पर विमान के फिसलने के दौरान जोखिम को कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed