फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Land acquisition process started for sewer treatment plant

Rishikesh News: सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू

Fri, 02 Feb 2024 02:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Land acquisition process started for sewer treatment plant
नमामि गंगे योजना में अर्द्धनगरीय सीवरेज योजना के तहत सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के लिए तहसील प्रशासन, वन विभाग और पेयजल निगम के अधिकारियों की टीम ने भूमि का निरीक्षण किया। टीम ने खदरी खड़कमाफ के लक्कड़ घाट के समीप गंगा तटीय क्षेत्र में एक हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को तहसीलदार चमन सिंह ने भूमि का निरीक्षण किया। सामाजिक प्रबंधन विशेषज्ञ डॉ. पीसी जोशी ने कहा कि पर्यावरण विषयों के अध्ययन के बाद ही सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराया जाएगा। प्लांट तक पहुंचने के लिए एक रोड का भी निर्माण किया जाएगा। इस दौरान लेखपाल शोभा राम जोशी, जर्मन कंपनी जीके डब्ल्यू प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट टीम लीडर केन कोवा, रेजिडेंट इंजीनियर अखिलेश्वर प्रसाद, धर्मेंद्र प्रसाद कुकरेती, आशीष चमोली, चंद्रशेखर भट्ट, स्वयंबर दत्त कंडवाल, दीवान सिंह आदि उपस्थित रहे। वहीं, जिला गंगा सुरक्षा समिति के नामित सदस्य विनोद जुगलान ने कहा कि एसटीपी निर्माण से पहले पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखा जाए। भूमि अधिग्रहण करते समय किसी भी पेड़ को क्षति न पहुंचाई जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed