{"_id":"615b57cd8ebc3e8bb11c2b30","slug":"lakhimpur-kheri-incident-congress-burns-effigy-of-yogi-government-rishikesh-news-drn392445887","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी कांड : कांग्रेस ने योगी सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी कांड : कांग्रेस ने योगी सरकार का पुतला फूंका
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन के बाहर यूपी सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेेश। लखीमपुर खीरी में आंदोलनरत किसानों की बर्बर हत्या के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऋषिकेश में महानगर कांग्रेस कार्यालय के आगे उतर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस घटना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव विजयपाल रावत ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूूर्ण धरना दे रहे किसानों की हत्या करना गलत है। उन्होंने कहा कि इसके लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जिम्मेदार है। इससे घटना से यह जाहिर होता है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुतला दहन के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ता कोतवाली में पहुंचे, वहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक गिरफ्तारी दी। कुछ समय बाद पुलिस ने भी सभी को छोड़ दिया। इस अवसर पर दीपक जाटव, प्रदेश सचिव विवेक तिवारी, युवक कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जितेंद्रपाल पाठी, सरोज देवराड़ी, सेवादल के अध्यक्ष रामकुमार, एकांत गोयल, लविश जायसवाल, मधु जोशी, रोशनी देवी, रोजनी थपलियाल, पुष्पा मिश्रा, मधु मिश्रा, राजेंद्र गैरोला आदि थे।
बसपा ने भी जताया आक्रोश
ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे किसानों को गाड़ी से कुचलकर हत्या करने की बसपा कार्यकर्ताओं ने निंदा की है। बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज जाटव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आवाज दबाने का काम कर रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में यूपी की भाजपा सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। विरोध करने वालों में बृजमोहन राजभर, महावीर सिंह, प्रदीप कुमार, रवि गौतम, जसकरण यादव, शुुभम जाटव, किशोरी लाल, पारसनाथ आदि थे।