फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Lady commotion on key to losing

स्कूटी की चाबी खोने पर युवती का हंगामा

Sun, 26 Feb 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश। Updated Sun, 26 Feb 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
Lady commotion on key to losing
युवती का हंगामा - फोटो : amar ujala.
तिलक रोड पर उस समय मजमा लग गया जब एक गारमेंट शॉप में चश्मा एक्सचेंज करने आई युवती ने स्कूटी की चाबी खोने पर हंगामा कर दिया। शॉप स्वामी ने समझाने का प्रयास कि वह हाथापाई पर उतारू हो गई और शॉप के बाहर टंगे कपड़े इधर-उधर फेंक दिए।
विज्ञापन


इसके बाद समीप दुपहिया शोरूम में घुसकर भी बवाल काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस समझा बुझाकर कोतवाली ले गई। काफी जद्दोजहद के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। शनिवार दोपहर स्कूटी सवार एक युवती तिलक रोड में एक गारमेंट शॉप में चश्मा बदलने गई थी।
विज्ञापन


चश्मा बदलने को लेकर उसकी शॉप स्वामी से बहस हो गई। युवती जैसे ही शॉप से बाहर निकली उसे स्कूटी की चाबी नहीं मिली तो उसने हंगामा कर दिया। गाली गलौज करने पर लोगों की भीड़ लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुुताबिक युवती की शॉप स्वामी और उसकी पत्नी के बीच हाथापाई हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक पुलिस पहुंचती युवती समीप दो पहिया शोरूम में पहुंच गई और शोरूम स्वामी से उलझ गई। पुलिस ने उसे किसी तरह समझाया और अपने साथ कोतवाली ले गई। दूसरे पक्ष के भी कोतवाली पहुंचने पर पुलिस समझौता करा दिया गया। कोतवाल एसएस सामंत ने बताया कि मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed