फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Lack of cohesion in Forest Department and NH, diversion drains

गंगा में एक फूल बहाएं, गंगा को स्वच्छ बनाएं: नगर निगम

Thu, 17 Dec 2020 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Lack of cohesion in Forest Department and NH, diversion drains
त्रिवेणीघाट पर फूल डालने के लिए पात्र(वर्तन) लगाती नगर निगम की टीम। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। यदि आप त्रिवेणीघाट पर पूजा करने के लिए आ रहे हैं तो आप गंगा में केवल एक ही फूल चढ़ा पाएंगे। पूजा में बचे फूलों को घाट पर रखे एक पात्र (बर्तन) में डालना होगा। यहां से एकत्रित फूलों से नगर निगम की ओर से अगरबत्ती बनाई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बताया कि गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम ने भी पहल शुरू कर दी है। इसके तहत अब गंगा में दीपदान करते समय श्रद्धालु एक फूल ही गंगा में प्रवारित कर सकेंगे। बाकी बचे हुए फूलों को नगर निगम की ओर से त्रिवेणीघाट पर रखे गए एक पात्र (बर्तन) में डालना होगा। इन फूलों का एकत्रित्र कर नगर निगम एक एनजीओ के माध्यम अगरबत्ती बनाएगा। कुछ अगरबत्ती गंगा सभा को दी जाएंगी। घाट पर पात्र(वर्तन) डाले गए फूलों से बनाई गई अगरबती को बेचकर नगर निगम राजस्व भी एकत्रित करेगा। उन्होंने बताया इसके लिए आरती के समय गंगा सभा की ओर से श्रद्धालुओं से गंगा में फूल न बहाने की अपील की जाएगी। इसके लिए नगर निगम की ओर से त्रिवेणीघाट पर फ्लेक्स भी लगवाए जाएंगे। कहा कि उम्मीद है कि श्रद्धालु भी गंगा स्वच्छता में अपना योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed