फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Labanshu win gold in wrestling

कुश्ती के सुल्तान बने लाभांशु

Sun, 08 Jan 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश। Updated Sun, 08 Jan 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
 Labanshu win gold in wrestling
गोल्ड मेडल विजेता लाभांशु शर्मा। - फोटो : amar ujala

दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया नेशनल स्कूल खेल प्रतियोगिता में तीर्थनगरी के लाभांशु शर्मा ने सीनियर वर्ग कुश्ती के 120 कैटेगिरी में स्वर्ण पदक जीता है। नेशनल स्कूल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले लाभांशु उत्तराखंड के पहले पहलवान बन गए हैं।

विज्ञापन



दिल्ली में 2 से 8 जनवरी तक खेले गए नेशनल स्कूल खेल प्रतियोगिता में तीर्थनगरी निवासी लाभांशु शर्मा ने अपने पहले मुकाबले में दिल्ली के पहलवान को चित किया। फाइनल तक पहुंचने के लिए लाभांशु ने हरियाणा और पंजाब के पहलवानों को हराया।
विज्ञापन


गोल्ड मेडल के लिए लाभांशु और मध्य प्रदेश के पहलवान के बीच कड़ा मुुकाबला खेला गया। सीनियर वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में लाभांशु ने चार पदक के साथ गोल्ड मेडल जीत उत्तराखंड के सीनियर वर्ग स्कूल कुश्ती प्रतियोगिता का पहला पहलवान बनने का दर्जा हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले लाभांशु वर्ष 2013,15-16 में कई पदक जीत चुके हैं। लाभांशु शर्मा ने करीब चार सौ युुवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। लाभांशु अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता- पिता और गुरु को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed