फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Kumbh Mela will be held with incomplete preparations

अधूरी तैयारियों के बीच होगा कुंभ मेला

Tue, 06 Oct 2020 12:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela will be held with incomplete preparations
लक्ष्मणझूला-कांडी मोटर मार्ग पर गड्ढे। - फोटो : RISHIKESH
वर्ष 2021 में कुंभ मेला शुरू होने जा रहा है। इसकी तैयारियों को लेकर सालभर पहले पीडब्लूडी, सिंचाईं, विद्युत, जलसंस्थान, स्वास्थ्य आदि विभाग श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत समस्याओं के समाधान में जुट जाता था, लेकिन इस बार कोरोना काला के कारण कुंभ मेले में अव्यवस्थाएं देखने को मिल सकती हैं।
विज्ञापन

लक्ष्मणझूला से नीलकंठ तक करीब 25 किमी मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति को देखकर यही लग रहा है। मात्र तीन महीने बाद कुंभ मेला शुरू होने जा रहा है। महाशिवरात्रि पर्व पर पहला साही स्नान है, लेकिन कोरोना के कारण केंद्र और प्रदेश सरकार से विभागों को कुंभ मेले की तैयारियों के लिए बजट स्वीकृत नहीं हो रहा है। नीलकंठ के समाजसेवी धन सिंह राणा ने बताया कि अभी तक नीलकंठ मंदिर में विभागीय अधिकारियों की ओर से कोई व्यवस्थाएं नहीं हैं। कुंभ मेला शुरू होने से वर्षभर पहले विभाग व्यवस्थाएं चाकचौबंद करने में जुट जाता था, लेकिन इस बार विभाग की कुछ तैयारियां नहीं दिख रही हैं।
विज्ञापन

लक्ष्मणझूला-कांडी मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति, मंदिर परिसर में पेयजल, स्वास्थ्य, पथ प्रकाश, राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क अंतर्गत पैदल मार्ग की हालत बदहाल है। इस बार श्रद्धालुओं को अपनी कष्टकारी यात्रा करनी होगी। टूरिस्ट टैक्सी ऑनर्स एसोसिएशन लक्ष्मणझूला के अध्यक्ष देवेंद्र राणा, पूर्व अध्यक्ष भगत सिंह पयाल, विनोद भंडारी ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढ़े दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। श्रावण मास में इस मोटर मार्ग पर डामरीकरण हो जाता था, लेकिन इस बार श्रावणमास की यात्रा बंद रही। विभाग भी इस ओर उदासीन बन गया। जनप्रतिनिधियों ने भी इस मोटर मार्ग की सुध नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
कुंभ मेले को निर्वघ्न संपन्न करना हमारी पहली प्राथमिकता है। नीलकंठ मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से पत्राचार किया है। जल्द ही केंद्र या प्रदेश से सड़क निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हो जाएगा।

- ऋतु खंडूड़ी भूषण, विधायक, यमकेश्वर विधानसभा

 लक्ष्मणझूला-कांडी मोटर मार्ग पर बने गड्ढों में भरा पानी। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।

लक्ष्मणझूला-कांडी मोटर मार्ग पर बने गड्ढों में भरा पानी। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed