फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   knife kill the three

अपराध से पहले पुलिस ने दबोचे बदमाश

Sun, 30 Jan 2022 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
knife kill  the three
कोतवाली पुलिस ने आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन अवैध चाकू बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

ऋषिकेश कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बदमाशों और अराजक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस क्षेत्र में अभियान चला रही है। शुक्रवार शाम को पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने अवैध चाकू के साथ तीन बदमाशों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान आकाश उर्फ गोलू निवासी बंगाली बस्ती, मायाकुंड, ऋषिकेश, जिला देहरादून, मोहित निवासी ग्राम व पोस्ट शेरपुर खेलमऊ, थाना झबरेड़ा, जिला हरिद्वार और शेर सिंह निवासी ग्राम अलाउद्दीन पुर, थाना झिंझाना, जिला शामली, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आप आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ ऋषिकेश कोतवाली में पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी शेर सिंह के खिलाफ जिला हरिद्वार के सिडकुल थाने में भी चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed