{"_id":"6ad2134bfa5a06aabf0d9576","slug":"kendriya-vidyalaya-to-begin-operations-in-narendra-nagar-from-the-new-academic-session-rishikesh-news-c-38-1-rks1010-147735-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: नरेंद्रनगर में नए सत्र से केंद्रीय विद्यालय का होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: नरेंद्रनगर में नए सत्र से केंद्रीय विद्यालय का होगा संचालन
Fri, 16 Oct 2026 05:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 16 Oct 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्रनगर में नए सत्र से शुरू होगा केंद्रीय विद्यालय
- कक्षा एक से पांचवीं तक के छात्राें को मिलेगा प्रवेश
- केंद्रीय विद्यालय संगठन ने जारी किया आदेश, संचालन की स्वीकृति दी
ऋषिकेश। टिहरी जनपद के नरेंद्रनगर में केंद्रीय विद्यालय खोलने की प्रक्रिया तेज हो गई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने आदेश जारी कर शैक्षणिक सत्र 2027-28 से केंद्रीय विद्यालय नरेंद्रनगर के संचालन की स्वीकृति प्रदान की है। शुरुआत में यहां कक्षा एक से पांचवीं तक पढ़ाई होगी। इसके बाद आवश्यक स्वीकृति और संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर कक्षाओं का विस्तार किया जाएगा।
भारत सरकार ने दिसंबर 2024 में नागरिक एवं रक्षा क्षेत्रों में 85 नए केंद्रीय विद्यालय स्थापित करने की स्वीकृति दी थी। इसके तहत विद्यालय खोलने के लिए संबंधित प्रायोजक प्राधिकरण की ओर से चिह्नित भूमि का हस्तांतरण और उपयुक्त अस्थायी भवन केंद्रीय विद्यालय संगठन के अधिपत्य में उपलब्ध कराना अनिवार्य था। नरेंद्रनगर में भूमि हस्तांतरण और विद्यालय संचालन के लिए उपयुक्त अस्थायी भवन उपलब्ध होने के बाद अब विद्यालय संचालन की स्वीकृति प्रदान की गई है। शुरुआत में विद्यालय का संचालन कक्षा एक से पांच तक किया जाएगा। प्रत्येक कक्षा में एक-एक सेक्शन होगा। विद्यालय का कोड 2568 निर्धारित किया गया है। विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया, भूमि और अस्थायी भवन के अधिग्रहण सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शैक्षणिक सत्र 2027-28 के निर्धारित प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार दाखिले की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। इसके बाद आवश्यकता और स्वीकृति के अनुसार कक्षाओं का विस्तार किया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया शैक्षिक सत्र 2027-28 के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न की जाएगी। विद्यालय शुरू होने से नरेंद्रनगर और आसपास के क्षेत्रों के छात्रों को केंद्रीय विद्यालय की शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में रास्ता खुलेगा। स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से क्षेत्र के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। इससे नरेंद्रनगर सहित आसपास के क्षेत्रों के बच्चों व अभिभावकों को लाभ मिलेगा। वहीं, विद्यालय के संचालन के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून को संबंधित प्राधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की प्रति जिलाधिकारी और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सहित संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।
-- -- -- --