{"_id":"6a554b7a9b07bc5f1f06a4d5","slug":"kashmiri-ghungroo-and-zircon-bangles-take-center-stage-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-1017538-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: कश्मीरी घुंघरू और जर्कन चूड़ियों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: कश्मीरी घुंघरू और जर्कन चूड़ियों की धूम
Tue, 14 Jul 2026 02:02 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
सावन माह की शुरुआत के साथ ही तीर्थनगरी के बाजार हरी चूड़ियों से सज गए हैं। इस बार महिलाओं और युवतियों में कश्मीरी घुंघरू, प्लेन जेली ग्रीन और जर्कन चूड़ियों का विशेष क्रेज है।सोशल मीडिया पर इन डिजाइनों के वायरल होने से इनकी मांग बहुत बढ़ गई है। पारंपरिक मेटल और अन्य चूड़ियों की बिक्री पर भी इसका असर दिख रहा है। घाट रोड स्थित चूड़ी व्यापारी बबलू और सोमनाथ ने बताया कि 20 वर्षों के कारोबार में पहली बार किसी एक डिजाइन की चूड़ियों को लेकर इतना उत्साह देखा गया है। अधिकांश महिलाएं और युवतियां सबसे पहले कश्मीरी, जेली और जर्कन ग्रीन चूड़ियों की ही मांग कर रही हैं। व्यापारियों ने सावन, तीज और रक्षाबंधन को देखते हुए पर्याप्त स्टॉक मंगवा लिया है। कश्मीरी घुंघरू चूड़ियों और ट्रांसपेरेंट जेली ग्लास चूड़ियों का कॉम्बिनेशन इन दिनों सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है। यइन चूड़ियों की बढ़ती मांग के कारण मेटल और अन्य पारंपरिक चूड़ियों की बिक्री में करीब 90 फीसदी तक गिरावट आई है।नए डिजाइन की जेली और जर्कन चूड़ियां 180 से 200 रुपये प्रति तक बिक रही हैं। कश्मीरी घुंघरू कंगनों की कीमत में भी गिरावट आई है। पहले 180 रुपये में मिलने वाला जोड़ा अब लगभग 100 रुपये में उपलब्ध है। दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आईं पर्यटक रिया और मांडवी ने भी कश्मीरी जर्कन वाली ग्रीन चूड़ियों की खरीदारी की। व्यापारियों का मानना है कि यदि मांग इसी तरह बनी रही तो आगामी करवा चौथ तक इन चूड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन