फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Kabbadi murder in the sale of stolen goods

चोरी का माल बेचने के विवाद में हुई थी कबाड़ी की हत्या

Wed, 31 May 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश। Updated Wed, 31 May 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
Kabbadi murder in the sale of stolen goods
ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्यारोपी - फोटो : amarujala

कोतवाली पुलिस ने 11 दिन बाद कबाड़ के कारोबारी हेतराम हत्याकांड की गुत्थी सुलझा दी है। मामले में हत्यारोपी अजीत जुयाल को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। हत्या चोरी के माल को बेचने पर हुए विवाद के चलते की गई थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर चोर है, वह चोरी के विभिन्न मामलों में वांछित है। बता दें बीती 19 मई की रात कबाड़ कारोबारी हेतराम निवासी लेबर कॉलोनी, आईडीपीएल का शव वीरभद्र बिजली घर की चहारदीवारी के समीप एक मैदान में झाड़ियों के पास मिला था।
विज्ञापन


हेतराम की पत्नी ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली में मंगलवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक देहात सरिता डोभाल ने बताया कि आरोपी अजीत जुयाल पुत्र स्व. रामचंद्र निवासी शांतिनगर, ढालवाला और मूल निवासी गैंडखाल, यमकेश्वर ने जुर्म कबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी अजीत जुयाल शातिर चोर है और चोरी का माल कबाड़ी हेतराम उससे खरीदता था। चोरी के सामान को बेचने पर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में शातिर चोर ने कबाड़ी की हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक अजीत ने घटना की रात पहले रायवाला में शराब पी। इसके बाद वह लेबर कॉलोनी हेतराम के घर जाने वाले रास्ते के समीप झाड़ियों में छुपकर उसका इंतजार करने लगा। रात करीब साढ़े नौ बजे हेतराम बाइक से श्यामपुर से लेबर कालोनी आने वाले कच्चे रास्ते से घर लौट रहा था, तभी डंडे से प्रहार किया। नीचे गिरते ही चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से भाग गया।


एसपी देहात सरिता डोभाल ने बताया कि हत्थे चढ़े आरोपी पर शक की सुई पहले से ही घूम रही थी। दरअसल, हेतराम के बेटे मोहन, पत्नी रामेश्वरी का बयान था कि अजीत ने चोरी का सोना हेतराम को दिया था, जिसे हेतराम ने बेचा, लेकिन अजीत को पैसे नहीं दिए, जिससे इनके बीच विवाद चल रहा था। इसी के चलते उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed