फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Jungle Safari: Registrations open for adventure

जंगल सफारी : रोमांच के लिए पंजीकरण शुरू

Wed, 22 Oct 2025 01:20 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 22 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Jungle Safari: Registrations open for adventure
विश्व प्रसिद्ध राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में पर्यटक 15 नवंबर से जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे। पर्यटन व्यवसायी पंजीकरण (सफारी वाहन स्वामी) के लिए 25 अक्तूबर तक आवेदनपत्र वेबसाइट या कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


जंगल सफारी के लिए पार्क हर वर्ष 15 नवंबर को खोला जाता है और 15 जून तक खुला रहता है। इस दौरान यहां बड़ी संख्या में पर्यटक जंगल सफारी का आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं। जंगल सफारी से पार्क प्रशासन को हर वर्ष एक करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त होता है।
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क एशियाई हाथियों व बाघों के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां तेंदुआ, जंगली बिल्ली, हिमालयी काला भालू, स्लॉथ भालू, धारीदार लकड़बग्घा, सांभर, जंगली सुअर, चित्तीदार हिरण, बार्किंग हिरण और कई अन्य जानवर बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। इन दिनों पार्क में गेट व रोड मरम्म्त का कार्य चल रहा है। पार्क प्रशासन का कहना है कि 31 अक्तूबर तक पार्क के अंदर अलग-अलग रेंजों में सफारी ट्रैक तैयार करने का कार्य पूर्ण हो जाएगा। साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी जुटा ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
चार रेंजों में होती है जंगल सफारी

पार्क क्षेत्र की चार रेंजों चिल्लावाली रेंज (30 किमी), हरिद्वार रानीपुर रेंज (24 किमी), मोतीचूर रेंज (22 किमी) व चीला रेंज (36 किमी) में जंगल सफारी संचालित की जाती है। करीब 200 से अधिक स्थानीय निवासियों को रोजगार भी मिलता है। पार्क क्षेत्र में 160 से अधिक जंगल सफारी वाहन हैं।




---

जंगल सफारी के लिए सफारी पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। पर्यटन व्यवसायी पंजीकरण फार्म 25 अक्तूबर तक प्रधान कार्यालय या वेबसाइट rajajitigerreserve.uk.in से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर निर्धारित की गई है। - अजय लिंगवाल, एसीएफ, राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed